पीटर चेज को चोटों के चलते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहना पड़ा अलविदा - क्रिकट्रैकर हिंदी

पीटर चेज को चोटों के चलते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहना पड़ा अलविदा

पीटर चेज ने विराट कोहली का दो बार आउट किया था।

Peter Chase (Photo Source: Cricket Ireland)
Peter Chase (Photo Source: Cricket Ireland)

आयरलैंड के तेज गेंदबाज पीटर चेज ने महज 28 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले की पीछे की वजह घातक चोट हैं, जिसका जिक्र उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में किया हैं।

डबलिन के तेज गेंदबाज ने साल 2015 में स्कॉटलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में आयरलैंड के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने आखिरी बार 2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ आयरलैंड के लिए खेला था। आपको बता दें, पीटर चेज ने आयरलैंड के लिए 25 वनडे और 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमे उन्होंने क्रमशः 34 और 15 विकेट लिए।

साल 2018 में आयरलैंड और भारत के बीच खेली गई टी-20 अंतरराष्ट्रीय में चेज ने विराट कोहली का दो बार विकेट लिया था। इस सीरीज में उन्होंने 15.4 के औसत से पांच विकेट लिए थे। इसके अलावा, उन्होंने 19 प्रथम-श्रेणी मैचों में 49 विकेट चटकाएं, वहीं 69 लिस्ट-ए मैचों में 91 विकेट और 37 टी-20 मैचों में 44 विकेट हासिल किए।

पीटर चेज के लिए भारत सीरीज रही सबसे यादगार

पीटर चेज ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा: “मैं 2021 में एक साल तक चोट से झूझने और रिकवर होने के बाद  2022 सीजन में वापसी के बेहद उत्साहित था। लेकिन हाल ही में नामीबिया के दौरे के दौरान मुझे अपने तीसरे मैच के दौरान एक और चोट का सामना करना पड़ा, जिसने मेरा पूरा सीजन खराब दिया। आयरलैंड के लिए खेलना सुखद एहसास है, और मुझे इस पर गर्व हैं, लेकिन मैं पिछले दो सत्रों में खेलने में असमर्थ रहा हूं।

मैं लगातार चोटों के कारण क्रिकेट नहीं खेल पा रहा हूं, इसलिए मुझे लगता है कि अब मुझे आगे बढ़ना चाहिए और कुछ नया शुरू करना चाहिए, जिसके लिए यही सही समय है। मुझे इस बात पर बहुत गर्व हैं कि मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आयरलैंड का प्रतिनिधित्व कर पाया और मैंने जितना क्रिकेट खेला, मुझे टीम के साथ और मैदान पर बिताए हर क्षण से प्यार है, और मुझे वो पल हमेशा याद रहेंगे। मैं खुश हूं कि मुझे अपने बचपन के सपने को जीने मौका मिला। आयरलैंड के लिए खेलते हुए मुझे कई यादें और अनुभव मिले, जिन्हें मैं संजो कर रखूंगा, लेकिन सबसे यादगार सीरीज भारत के खिलाफ रही, विराट कोहली का विकेट लेकर मुझे बहुत प्रसन्नता हुई।

हालांकि, मेरे लिए क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लेना बहुत कठिन था, लेकिन मैं उन अवसरों के बारे में उत्साहित हूं, जो आगे मेरी प्रतीक्षा कर रहे हैं। स्नातकोत्तर की पढाई करने के बाद अब मैं कॉर्पोरेट जगत में नौकरी के विकल्पों की तलाश कर रहा हूं, और मैं अपनी नई यात्रा को शुरू करने के लिए उत्सुक हूं। मेरी क्रिकेट यात्रा में मेरा समर्थन करने के लिए मैं आभारी हूं, और आप सभी का धन्यवाद करता हूं।

close whatsapp