अपने रिटायरमेंट के सालगिरह पर युवराज सिंह ने शेयर किया सबसे खास वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

अपने रिटायरमेंट के सालगिरह पर युवराज सिंह ने शेयर किया सबसे खास वीडियो

साल 2019 में युवराज सिंह ने लिया था क्रिकेट से संन्यास।

Yuvraj Singh. (Photo by Boris Streubel/Getty Images for Laureus)
Yuvraj Singh. (Photo by Boris Streubel/Getty Images for Laureus)

भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने 10 जून 2019 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इस बीच युवराज सिंह ने संन्यास के 3 साल पूरे होने पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास वीडियो को साझा किया है।

युवराज सिंह द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में उनके प्रशंसकों और परिवार के सदस्यों ने उनके करियर और संन्यास के बाद के उनके जीवन के बारे में बात की है। जहां एक तरफ उनके प्रशंसकों ने उनकी गेंदबाज़ी और कुछ शानदार पारियों के बारे में बात की तो वहीं उनकी मां और उनकी पत्नी ने बताया कई आजकल वो क्या कर रहे हैं।

युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम में लिखा कि, मेरे संन्यास  लेने के बात को तीन साल पूरे हो गए हैं और आप सब लोगों का प्यार मेरे लिए दिन प्रतिदिन और बढ़ता जा रहा है। मैं अपने सभी दोस्त, परिवार और प्रशंसकों को शुक्रिया बोलना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे इतना प्यार दिया और मेरे साथ मुश्किल समय में खड़े रहे।

यहां देखिए युवराज का वो इंस्टाग्राम पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial)

इस वीडियो के लिए भी मैं आप सबका दिल से धन्यवाद करना चाहूंगा। युवराज सिंह की मां शबनम सिंह ने इस वीडियो में बताया कि संन्यास के बाद युवराज काफी गोल्फ खेलते हैं। लगभग 2 महीने हो गए हैं मुझे युवराज को देखें हुए। बता दें, युवराज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। सभी फॉर्मेट को मिलाकर उनके नाम 11,778 रन हैं। यही नहीं उन्होंने कुल 148 विकेट भी अपने नाम कर रखे हैं।

पत्नी हेजल कीच ने खोला युवराज का बड़ा राज

इसी साल युवराज सिंह और हेजल कीच माता-पिता बने हैं। हेजल कीच ने वीडियो में बताया कि, सब चीजों में एक यह भी चीज है कि युवराज आज कल बहुत सारी नैपीज बदल रहे हैं। बता दें, युवराज सिंह के अभी भी लाखों फैन हैं।

उन्होंने अपने दम पर भारत को 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जिताया था। कैंसर की वजह से युवराज को काफी लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था। लेकिन उन्होंने कैंसर से जंग जीतने के बाद क्रिकेट मैदान पर जबरदस्त वापसी की और कई लोगों के आदर्श बन गए थे। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ 2017 जून को खेला था।

close whatsapp