क्या विराट कोहली के भाई को इंस्टाग्राम पर भारतीय दिग्गज की तारीफ रास नहीं आई?
विराट कोहली हाल ही में पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ मालदीव से छुट्टियां मनाकर लौटे हैं।
अद्यतन - जून 13, 2022 7:27 अपराह्न

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हासिल करने वाले भारतीय सेलिब्रिटी बन गए हैं, जिनके पास इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 20 करोड़ फॉलोअर्स यानी चाहने वाले हो चुके हैं।
इसके अलावा, पूर्व भारतीय कप्तान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी के बाद इंस्टाग्राम पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एथलीट भी हैं। हालांकि, विराट कोहली के भाई विकास कोहली भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहते हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर उनके केवल 135 हजार फॉलोअर्स ही हैं।
विराट कोहली के भाई को ट्रोल करना एक फैन को पड़ा महंगा
इस बात को लेकर एक फैन ने विकास कोहली का इंस्टग्राम पर मजाक बनाया, जिसने विराट के भाई को आपा खो देने के लिए मजबूर कर दिया। दरअसल, एक इंस्टाग्राम यूजर ने विकास कोहली को एक मिलियन फॉलोअर्स तक भी नहीं पहुंच पाने के लिए ट्रोल किया, क्योंकि उनके भाई विराट के 200 मिलियन फॉलोअर्स है।
उस फैन ने विराट कोहली के भाई का मजाक उड़ाते हुए कमेंट बॉक्स में लिखा: “बेचारा…भाई के 20 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं, और तुम्हारे 10 लाख फॉलोअर्स भी नहीं हैं।” जिसके बाद विकास कोहली ने ट्रोलर को करारा जवाब देते हुए लिखा, “बच्चे कुछ प्रोडेक्टिव करो, यहां ज्ञान मत बांटो।”
जिसके बाद जवाब देने के लिए ट्रोलर ने उन्हें धन्यवाद दिया।

आपको बता दें, विराट कोहली कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए करीब 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। अगर क्रिकेट की बात करे तो, दिग्गज बल्लेबाज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए आराम दिया गया है। वह टेस्ट टीम के साथ जल्द इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होंगे, जहां 1 जुलाई से पुनर्निर्धारित टेस्ट मैच खेला जाना है। इस समय वह बल्ले के साथ खराब दौर से गुजर रहे हैं, और उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल 2022 में केवल 341 रन बनाए।