तीसरा टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड की टीम और भी निडर और आक्रामक होकर खेलेगी: बेन स्टोक्स
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच इस वक्त तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है।
अद्यतन - जून 23, 2022 5:01 अपराह्न

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मुकाबले जीतने के बाद अब इंग्लैंड तीसरे और आखिरी टेस्ट मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये मुकाबला 23 जून से लीड्स के हेडिंग्ले में शुरू हो चुका है। सीरीज जीतने के बावजूद इंग्लैंड चाहेगी कि आखिरी टेस्ट मुकाबले को भी वो अपने नाम करे और न्यूज़ीलैंड को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करे।
बता दें, दूसरे टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने 299 रन का लक्ष्य 50 ओवर के अंदर ही हासिल कर लिया था। जॉनी बेयरस्टो और कप्तान बेन स्टोक्स की तूफानी पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम की थी। वहीं बेन स्टोक्स ने कहा है कि आखिरी टेस्ट मुकाबले में भी वो ऐसा ही प्रदर्शन करेंगे और फैंस का मनोरंजन करना चाहेंगे।
एक यही कारण था कि 20,000 लोग हम लोगों को पिछले हफ्ते देखने आए थे: बेन स्टोक्स
बेन स्टोक्स ने मुकाबले से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ‘मैंने खिलाड़ियों से कहा था कि कोशिश करते हैं और सोचते हैं कि हम लोग एक मनोरंजन के बिजनेस में है ना की किसी स्पोर्ट्स में। हम लोगों को सपोर्ट करने पिछले मुकाबले में 20,000 से ज्यादा लोग आए थे और हम उनका ऐसे ही मनोरंजन करते रहेंगे। इसलिए मैंने टीम को पिछले सप्ताह की तुलना में और भी अधिक निडर, सकारात्मक और आक्रामक क्रिकेट खेलने की चुनौती दी है।
वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन जिन्होंने दूसरे मुकाबले में हिस्सा नहीं लिया था वो इस मुकाबले में वापसी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि, ‘मैंने बहुत कुछ देखा, मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं था।उन्होंने आगे कहा कि, ‘मैंने बस मुकाबले को देखा और उसे समझना चाहा। हर मुकाबले को अलग-अलग तरीके से समझना चाहिए और उससे हम क्या अच्छा कर सकते हैं इस बारे में सोचना चाहिए।
इंग्लैंड काफी अच्छी और मजबूत टीम है और उन्होंने इस सीरीज में पहले से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके खेल में काफी बदलाव देखने को मिला है। हमें और भी फोकस होकर अपने खेल को खेलना होगा। न्यूज़ीलैंड की टीम से बल्लेबाज डैरिल मिचेल, विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल, विल यंग और डेवॉन कॉनवे ने इस सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया है।