क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अनुबंधित खिलाड़ियों की नई लिस्ट को किया जारी, ओबेद मैकॉय और ओडियन स्मिथ को मिली जगह - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अनुबंधित खिलाड़ियों की नई लिस्ट को किया जारी, ओबेद मैकॉय और ओडियन स्मिथ को मिली जगह

मैं सभी खिलाड़ियों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिनको भी कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। इस ग्रुप में अभी खिलाड़ी काफी बेहतरीन है और इस लिस्ट में शामिल होने के योग्य हैं: डेसमंड हेंस

Obed McCoy
Obed McCoy and Dwayne Bravo of West Indies celebrate. (Photo by RANDY BROOKS/AFP via Getty Images)

क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने अंतरराष्ट्रीय रिटेनर अनुबंधों की घोषणा की है। इन अनुबंधों में 2022-23 के लिए 18 पुरुषों और 18 महिला खिलाड़ियों के नाम को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में ओबेद मकॉय, ओडियन स्मिथ और जायडन सील्‍स के नाम को भी शामिल किया गया है।

CWI ने कहा है कि उन्होंने पुरुषों के लिए सभी प्रारूपों में खिलाड़ी अनुबंध की पेशकश करने के लिए सुरक्षा को बदल दिया है। लिमिटेड ओवर्स और टेस्ट क्रिकेट दोनों के अनुबंधों में बदलाव देखने को मिला है। ये प्रस्ताव 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की मूल्यांकन अवधि का अनुसरण करता है। इवैल्यूएशन अवधि के तुरंत बाद खिलाड़ियों को आकलन करने की अनुमति होगी।

28 जून को CWI ने एक स्टेटमेंट रिलीज किया जिसमें लिखा गया है कि, ‘2022-23 के लिए CWI ने पुरुषों के लिए सभी प्रारूपों में खिलाड़ी अनुबंध की पेशकश करने के लिए सुरक्षा को बदल दिया है।

खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और उनके प्रदर्शन को देखते हुए CWI ने यह कदम उठाया है

CWI ने आगे कहा कि, ‘यह प्रस्ताव 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की मूल्यांकन अवधि का अनुसरण करता है। इवैल्यूएशन पीरियड के बाद सभी खिलाड़ियों को आकलन करने के लिए अनुमति मिल जाएगी। नया कॉन्ट्रैक्ट 1 जुलाई 2022 से शुरू होगा। खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और उनके प्रदर्शन को देखते हुए CWI ने यह बड़ा कदम उठाया है।

वेस्टइंडीज पुरुष टीम के मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हेंस ने सभी खिलाड़ियों को मुबारकबाद दी है। उनके मुताबिक इस लिस्ट में जितने भी खिलाड़ियों का नाम शामिल किया गया है सभी काफी बेहतरीन खिलाड़ी है और पिछले काफी समय से कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, ‘मैं सभी खिलाड़ियों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिनको भी कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। इस ग्रुप में सभी खिलाड़ी काफी बेहतरीन है और इस लिस्ट में शामिल होने के योग्य है। बता दें, तमाम अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा खिलाड़ियों का भी नाम इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

ये रही 18 पुरुष और 18 महिलाओं की लिस्ट जो CWI द्वारा जारी कि गई है:

पुरुष:

क्रेग ब्राथवेट, जरमाइन ब्लैकवुड, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, एनक्रूमा बोनर, शाई होप, जोशुआ दा सिल्वा, ब्रेंडन किंग, काइल मेयर्स, अकील हुसैन, ओबेद मैकॉय, ओडियन स्मिथ, जायडन सील्‍स, निकोलस पूरन, केमार रोच, हेडन वॉल्श जूनियर, रोवमन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड

महिला:

डियांड्रा डॉटिन, हेली मैथ्यूज, शेमाइन कैंपबेल, चेडेन नेशन, अनीशा मोहम्मद, एफी फ्लेचर, मैंडी मांग्रू, काइसा शल्ट्ज, रशादा विलियम्स, जनिलिया ग्लासगो, शबीका गजनबी, चेरी एन फ्रेजर, आलिया एलीन, शमिलिया कॉनेल, शिनेल हेनरी, स्टेफनी टेलर, करिश्मा रामहरक, शकेरा सेलमन

close whatsapp