ICC ने जारी की ताजा टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग विराट कोहली अब टॉप-10 से भी हुए बाहर
बेयरस्टो जहां पहली बार टॉप-10 में पहुंचे वहीं ऋषभ पंत 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - जुलाई 6, 2022 4:21 अपराह्न

इंग्लैंड और भारत के बीच में एजबेस्टन के मैदान पर 1 से 5 जुलाई तक रीशेड्यूल 5वां टेस्ट मैच खेला गया। जिसमें दोनों ही टीमों की तरफ से जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला और अंत में मेजबान इंग्लैंड ने इस मुकाबले में 378 रनों के ऐतिहासिक लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए मैच को अपने नाम किया। वहीं अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इस टेस्ट मैच के समाप्त होने के बाद ताजा बल्लेबाजी रैंकिंग को जारी कर दिया है।
जिसमें सबसे बड़ा जो बदलाव देखने को मिला है वह पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का टॉप-10 से बाहर होना। जो भारतीय फैंस के साथ खुद विराट कोहली के लिए भी एक बड़ा धक्का माना जा सकता है। रीशेड्यूल टेस्ट मैच की दोनों पारियों में विराट कोहली के बल्ले से कोई खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था। जिसके चलते अब उन्हें रैंकिंग में भी नुकसान उठाना पड़ा है।
वहीं इस साल टेस्ट क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने पहली बार खुद की जगह टॉप-10 में बनाई है। जिसमें रैंकिंग में अब बेयरस्टो 10वें पायदान पर काबिज हैं।
ऋषभ पंत ने भी लगाई 5 स्थान की छलांग
इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल की बात की जाए तो उसमें जॉनी बेयरस्टो के बल्ले से अब तक 55.36 के औसत से कुल 1218 रन देखने को मिले हैं। जिसमें 6 शतकीय पारियां भी शामिल हैं और उनके फॉर्म को देखने के बाद यह साफ कहा जा सकता है कि इसमें और भी सुधार देखने को मिलेगा।
रैंकिंग में अन्य खिलाड़ियों को लेकर बात की जाए तो उसमें रीशेड्यूल टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार 146 रनों पारी खेलने के बाद दूसरी पारी में 57 रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी 5 स्थान की छलांग लगाते हुए 5वें पायदान पर अब पहुंच चुके हैं। इसके अलावा नंबर-1 के पायदान पर इंग्लैंड टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान जो रूट काबिज हैं, जिनके कुल 923 अंक हैं।