इंग्लैंड टेस्ट टीम के पुनरुत्थान के लिए ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स को नहीं मिला श्रेय! - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड टेस्ट टीम के पुनरुत्थान के लिए ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स को नहीं मिला श्रेय!

इंग्लैंड ने लगातार चार टेस्ट मैच जीते है।

England v West Indies - 1st Royal London One Day International
Nasser Hussain. (Photo by Stu Forster/Getty Images)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर नासिर हुसैन टेस्ट टीम के पुनरुत्थान के लिए बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम को श्रेय देने के मूड में नहीं हैं। आपको बता दें, न्यूजीलैंड के इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, उन्हें लगातार और केवल शिकस्त झेलनी पड़ रही थी, लेकिन अब हालात बिल्कुल विपरीत हैं।

नासिर हुसैन ने इंग्लैंड की टेस्ट टीम के पुनरुत्थान का श्रेय नए प्रबंध निदेशक रॉब की को दिया है। पूर्व कप्तान ने कहा रॉब की के द्वारा लिए गए प्रमुख निर्णय जिसमें ब्रेंडन मैकुलम को टीम का मुख्य कोच और बेन स्टोक्स को कप्तान के रूप में नियुक्त करना शामिल हैं, लगातार चार मैचों में इंग्लैंड टीम की जीत के पीछे का कारण है।

आपको बता दें, इंग्लैंड ने 5 जुलाई को एजबेस्टन में पुनर्निर्धारित पांचवें टेस्ट में भारत के खिलाफ सात विकेट की शानदार जीत दर्ज की। इससे पहले बेन स्टोक्स की टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से घरेलू टेस्ट सीरीज जीती थी।

नासिर हुसैन ने ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स के नेतृत्व की सराहना की

नासिर हुसैन ने डेली मेल के लिए अपने कॉलम में लिखा: “आपको पता है जब इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट को पुनर्जीवित करने के लिए रॉब की ने बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम को नियुक्त किया था, तब उन्होंने क्या कहा था? उन्होंने कहा था कि आप अब बस खुद को संभाले और एक शानदार सवारी का आनंद लें, और देखिए हम वहीं कर रहे हैं। न्यूजीलैंड पर तीन लगातार शानदार जीत के बाद हमने भारत पर रिकॉर्ड-तोड़ जीत दर्ज की  जो बेहद असाधारण है।

इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड द्वारा की गई तीनों बड़ी नियुक्तियों को लेकर काफी सवाल किए गए थे, लेकिन देखिए अब तक परिणाम बेहद शानदार रहे। ये सभी नियुक्तियां बहुत अच्छी थीं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हममें से किसी को भी यह पता था कि घरेलू समर सीजन इतना अच्छा होगा और इंग्लैंड इतनी तेजी से सुधार करेगा।”

नासिर हुसैन का मानना ​​है कि इंग्लैंड पहले की तरह बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम के नेतृत्व में अति-विश्लेषण नहीं कर रहा है। उनके नेतृत्व में टेस्ट टीम भयभीत नहीं लग रही है, और ना ही वे इस बारे में चिंता नहीं कर रहे हैं कि आगे क्या होने वाला है, या परिणाम क्या होंगे।

 

close whatsapp