'ये लोग कब चुप रहने सीखेंगे'- विराट-बेयरस्टो के बीच हुए स्लेजिंग को लेकर एंडरसन ने किया खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘ये लोग कब चुप रहने सीखेंगे’- विराट-बेयरस्टो के बीच हुए स्लेजिंग को लेकर एंडरसन ने किया खुलासा

एजबेस्टन टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया था।

Virat Kohli, James Anderson & Jonny Bairstow (Photo Source: Getty Images)
Virat Kohli, James Anderson & Jonny Bairstow (Photo Source: Getty Images)

इंग्लैंड के अनुभवी सीमर जेम्स एंडरसन ने एजबेस्टन टेस्ट के दौरान विराट कोहली के साथ हुए विवाद के बाद टीम के अपने साथी खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो माइंडसेट को लेकर खुलकर बात की है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कहा कि किसी भी विपक्षी टीम को कीपर-बल्लेबाज बेयरस्टो को उकसाने से बचना चाहिए क्योंकि यह उसे और भी उत्तेजित कर देता है।

हाल ही में समाप्त हुए पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन बेयरस्टो और कोहली के बीच जुबानी जंग देखने को मिली थी। उस पारी में मोहम्मद शमी के खिलाफ बेयरस्टो थोड़ा संघर्ष करते हुए नजर आए थे और यह देखने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान ने स्लिप से उन्हें कुछ कहा था। हालांकि, इंग्लिश खिलाड़ी ने इस घटना को अधिक महत्व नहीं दिया और कहा कि इस तरह की घटना दो टीमों के बीच होते रहती है।

हालांकि इस घटना के बाद जॉनी बेयरेस्टो ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी और देखते ही देखते शतक लगा दिया। एक तरफ जहां बाकी बल्लेबाज संघर्ष करते आए तो वहीं बेयरेस्टो ने जबरदस्त बल्लेबाजी की।

स्लेजिंग के बाद बेयरस्टो करने लगे थे आक्रामक बल्लेबाजी- जेम्स एंडरसन

उसी घटना को लेकर जेम्स एंडरसन ने कहा कि, “बेयरेस्टो 80 रन बनाकर नाबाद थे और विराट कोहली लगातार उन्हें स्लेज कर रहे थे। मुझे नहीं पता कि आपने उनका स्ट्राइक रेट उसके बाद देखा या नहीं। पहले वो 20 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग कर रहे थे और विराट कोहली के उकसाने के बाद उनका स्ट्राइक रेट बढ़कर 150 का हो गया। जब वो ड्रेसिंग रूम में आए तो उनका पहला रिएक्शन यही था ‘वे कब चुप रहना सीखेंगे ?’

आपको बता दें कि बेयरस्टो ने पहली पारी में मेजबान टीम के लिए 140 गेंदों में 106 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और दो छक्के शामिल हैं। दूसरी पारी में 32 वर्षीय खिलाड़ी ने नाबाद 114 रन बनाकर इंग्लैंड को टेस्ट में अपने सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने में मदद की। इंग्लैंड को इस टेस्ट मैच को जीतने के लिए 378 रन बनाने थे और उनकी टीम ने इस लक्ष्य को आसानी से 7 विकेट रहते हासिल कर लिया।

close whatsapp