“लिटिल मास्टर” सुनिल गावस्कर के 73 वें जन्मदिन पर आई शुभकामनाओं की बाढ़
सुनील गावस्कर आज मना रहे हैं अपना 73वां जन्मदिन।
अद्यतन - जुलाई 10, 2022 5:58 अपराह्न

पूर्व भारतीय कप्तान और विश्व क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में से एक सुनील गावस्कर रविवार (10 जुलाई) को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर कई पूर्व क्रिकेटरों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं आईसीसी ने एक खास वीडियो सुनील गावस्कर के जन्मदिन पर शेयर किया है।
16 साल के शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर में गावस्कर ने भारत के लिए 125 टेस्ट और 109 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने क्रमश: 10122 और 3092 रन बनाए। उन्होंने टेस्ट मैचों में 34 शतक और 45 अर्द्धशतक लगाए। वहीं वनडे में, उन्होंने 27 अर्धशतक और एक शतक जड़ा था। टेस्ट क्रिकेट में गावस्कर का औसत 51.12 का था, जबकि वनडे फॉर्मेट में उन्होंने 35.13 के औसत से रन बनाए थे।
रिटायरमेंट के बाद, “लिटिल मास्टर” कमेंट्री में काफी सक्रीय रहे हैं और वर्तमान में वह भारत-इंग्लैंड सीरीज में कमेंट्री कर हैं। वह क्रिकेट जगत के सबसे प्रसिद्ध कॉमेंटटर्स में से एक हैं। इसके साथ ही गावस्कर प्रसिद्ध समाचार पत्रों के लिए कॉलम भी लिखते हैं।
सुनील गावस्कर ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की
एक यादगार खेल करियर के दौरान, गावस्कर ने कुछ महान उपलब्धियां हासिल की। जिस साल (1987) उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लिया था, उसी साल वह टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने। उन्होंने अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की।
वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट सीरीज में उन्होंने 774 रन बनाए थे। यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा अपने डेब्यू टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। गावस्कर सर डॉन ब्रैडमैन द्वारा बनाए गए 29 शतकों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 30 टेस्ट शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज थे। टेस्ट में उनके 34 शतक का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर ने तोडा था। तेंदुलकर के नाम पर टेस्ट में 51 शतक दर्ज है।
सुनील गावस्कर के जन्मदिन पर फैंस ने कुछ इस तरह से दी उनको शुभकामनाऐं
No Kohli without Tendulkar, no Tendulkar without Gavaskar.
Happy birthday to the greatest of all time, Shri Sunil Gavaskar 🇮🇳#SunilGavaskar— Sushant Mehta (@SushantNMehta) July 10, 2022
My favourite Gavaskar story is not what he achieved on the field which is humongous records. It is when he helped save a family during the 1992-93 Mumbai riots. It takes even more guts to face a rioting mob than it does fast bowlers! Happy birthday Sunny G!👍 #SunilGavaskar
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) July 10, 2022
Happy Birthday to someone who inspired an entire generation to take up the sport – Sunil Gavaskar Sir! Wishing you the absolute best for the coming year! #HappyBirthdaySunilGavaskar
— Priyank Panchal (@PKpanchal9) July 10, 2022
Virat & Rohit are the stars of a proud & prosperous nation, the most powerful in cricket.
Sunil Gavaskar was the mainstay of a poor nation way down the cricketing hierarchy. So many survived that crowded office commute with just 1 thought -Gavaskar was still batting.
HBD master pic.twitter.com/aH6EAOfN42— Joy Bhattacharjya (@joybhattacharj) July 10, 2022
“He was one opener you wanted to see back of. Because when he gets in, he books lunch and dinner and overnight accommodation."
Happy birthday to one of India’s greatest batters – Sunil Gavaskar 🎂
— ICC (@ICC) July 10, 2022
Happy 73rd birthday to one of my all time heroes, the peerless Sunny Gavaskar
I had harrowed my dad to cart a Duncan Fearnley bat for me from the UK just cause the master used it
Then managed to get him to autograph it cause I chanced upon him training at the CCI
Too special pic.twitter.com/ErR5hhVDSU
— atul kasbekar (@atulkasbekar) July 10, 2022
233 international games 👌
13,214 international runs 💪
1983 World Cup-winner 🏆
First batter to score 10,000 runs in Tests 🔝Here's wishing Sunil Gavaskar – former #TeamIndia Captain & batting great – a very happy birthday. 🎂 👏 #SunilGavaskar pic.twitter.com/irGJHj10C7
— Ashish Yadav (@yadavashish1867) July 10, 2022
Happy Birthday to the great Sunil Gavaskar 🎂🎂🎂🎊🎊🎊🎊🎊🎊🏏🇮🇳🇮🇳#SunilGavaskar #SMG #HBDSunny
— Manish Ghule (@Manish_Ghule) July 10, 2022