कौन हैं ये एक्सपर्ट्स?- जब विराट कोहली की फॉर्म को लेकर रोहित शर्मा से पूछे गए तीखे सवाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

कौन हैं ये एक्सपर्ट्स?- जब विराट कोहली की फॉर्म को लेकर रोहित शर्मा से पूछे गए तीखे सवाल

इंग्लैंड दौरे पर अब तक विराट कोहली का बल्ला रहा है खामोश।

Rohit Sharma and Virat Kohli. (Photo Source: BCCI)
Rohit Sharma and Virat Kohli. (Photo Source: BCCI)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इस वक्त खराब फॉर्म से जूझ रहे भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कोहली के खराब फॉर्म के कारण उन पर उंगली उठाने के लिए आलोचकों और विशेषज्ञों पर निशाना साधा है। आपको बता दें कि, 33 वर्षीय कोहली ने रविवार को इंग्लैंड और भारत के बीच तीसरे T20I मैच के दौरान 11 रन बनाए थे।

हालांकि इस मैच में कोहली ने बहुत अच्छी शुरुआत की और एक सिंगल लेकर अपना खाता खोला, और फिर उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड विली पर आक्रमण किया और उन्हें एक चौका और एक छक्का लगाया। लेकिन इसके बाद अगली गेंद पर एक और बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वो आउट हो गए। इस बीच टीम इंडिया को तीसरे टी-20 मैच में 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन पहले के दो मैच जीतकर भारत ने 2-1 से श्रृंखला जीत ली।

कप्तान रोहित शर्मा ने लगाई विराट के आलोचकों की क्लास

तीसरे टी-20 मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। इसी क्रम में उनसे कोहली के फॉर्म को लेकर भी सवाल किया गया। जिसके बाद रोहित ने जिस तरह से उन लोगों को फटकार लगाई है जो कोहली के फॉर्म को लेकर निशाना साध रहे हैं।

रोहित शर्मा ने , ‘हमारे लिए ये मुश्किल हालात नहीं हैं, क्योंकि हम बाहर का कुछ भी नहीं सुनते हैं। एक्सपर्ट लोग कौन हैं। इन्हें क्यों एक्सपर्ट बोला जाता है. वो बाहर से गेम देख रहे हैं, उनको कुछ पता नहीं है कि अंदर क्या चल रहा है।’

रोहित शर्मा ने आगे कहा कि, ‘अगर आप फॉर्म की बात करते हैं तो वह सभी के साथ ऐसा होता है। सभी का फॉर्म आगे पीछे होता रहता है। प्लेयर का क्वालिटी वह कभी खराब नहीं होता है। ये हमेशा हमें ध्यान में रखना चाहिए कि प्लेयर का क्वालिटी कभी खराब नहीं होता है। हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए। हम उस क्वालिटी का ख्याल रखते हैं, उसे ही बैक करते हैं. हम उस क्वालिटी को देखकर उस खिलाड़ी को बैक करते हैं। यह मेरे साथ हुआ है, सभी के साथ हुआ है।’

close whatsapp