तीसरे T20I मैच में अंग्रेजो की धुनाई के बाद रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव की तारीफों के बांधे पुल
रोहित शर्मा ने तीसरे मैच में हार के बावजूद अपने फैसलों का बचाव किया।
अद्यतन - जुलाई 11, 2022 12:32 अपराह्न

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ 10 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज में शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन किया और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय क्रिकेटर बन गए है। जब टीम इंडिया के सभी बल्लेबाजी फ्लॉप हुए, सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी टीम की कमान संभालते हुए 14 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 55 गेंदों पर 117 रनों की तूफानी पारी खेली।
हालांकि, दाएं-हाथ के बल्लेबाज की यह यादगार पार भारतीय टीम को 17 रनों की हार से नहीं बचा पाई, लेकिन मेहमान टीम ने पहले दो मैच जीकर T20I सीरीज 2-1 से आपने नाम कर लिया। मैच के बाद, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की और कहा वह दिन-बी-दिन केवल मजबूत हो रहे है।
रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की
रोहित शर्मा ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा: “मुझे लगता है कि जीत के लिए हमने 216 रनों का पीछा बड़े शानदार अंदाज में किया लेकिन दुर्भाग्य से हम लाइन क्रॉस नहीं कर पाए। हालांकि, मुझे मेरी टीम की लड़ाई पर गर्व है। सूर्यकुमार यादव ने जबरदस्त बल्लेबाजी की, जिसे देखने में सभी को बहुत मजा आया।
मैं सूर्या को काफी समय से देख रहा हूं, वह T20I क्रिकेट को एन्जॉय करता है, और इस प्रारूप में उनके पास शॉट्स की एक विशाल रेंज है। जब से हमने सूर्या को टीम इंडिया में शामिल किया है, वह केवल ताकतवर और शानदार होता गया है। अब तक उनका विकास बेहतरीन रहा।”
अगर भारतीय गेंदबाजी प्रदर्शन की बात करे तो रवि बिश्नोई ने अपने चार ओवरों में 30 रन देकर दो विकेट लिए जबकि हर्षल पटेल ने 35 रनों के नुक्सान पर दो विकेट चटकाए, वहीं आवेश खान और उमरान मलिक को भी एक-एक सफलता मिली। भारत को भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल की कमी साफ तौर खली, लेकिन रोहित शर्मा ने अपने फैसलों का बचाव किया।
रोहित शर्मा ने कहा: “इंग्लैंड ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से हम पर दबाव बनाया। डेविड मलान (77) और लियम लिविंगस्टोन (42*) के बीच 84 रनों की साझेदारी ने हमें मैच में पीछे धकेल दिया। हमने इस स्कोर को पाने के लिए खुद का समर्थन किया लेकिन विफल रहे। हम नए खिलाड़ियों को आजमाने को लेकर स्पष्ट थे, क्योंकि हम जानना चाहते थे कि वे 4 ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं या नहीं। हमें बहुत सारी चीजों पर काम करने की जरुरत हैं। अब तक चीजें काफी अच्छी हैं, लेकिन हम इन उपलब्धियों से ज्यादा खुश नहीं होना चाहते हैं।”