इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ते ही सूर्यकुमार यादव को लेकर रोहित शर्मा का पुराना ट्वीट हुआ वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ते ही सूर्यकुमार यादव को लेकर रोहित शर्मा का पुराना ट्वीट हुआ वायरल

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने जड़ा था शानदार शतक।

Suryakumar Yadav. (Photo by LINDSEY PARNABY/AFP via Getty Images)
Suryakumar Yadav. (Photo by LINDSEY PARNABY/AFP via Getty Images)

भारत के 360 डिग्री बल्लेबाजी सूर्यकुमार यादव क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी-20 क्रिकेट में तेजी से उभर रहे हैं। उन्होंने 10 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक जड़कर एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। बता दें, उनसे पहले सिर्फ 4 ही ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने T20I में शतक जड़ा है। इस लिस्ट में सुरेश रैना, रोहित शर्मा, के एल राहुल, दीपक हुड्डा के बाद अब सूर्यकुमार यादव का नाम भी जुड़ चुका है।

हालांकि सूर्यकुमार यादव अपनी शतकीय पारी से भारतीय टीम को जीत नहीं दिला पाए लेकिन उनकी बल्लेबाजी की खूब तारीफ की जा रही है। सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में मात्र 55 गेंदों में 117 रन बनाए जिसमें उन्होंने 14 चौके और 6 छक्के जड़े थे। मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए। मेजबान की ओर से डेविड मलान ने 39 गेंदों में 77 रन की नायाब पारी खेली।

बेकार गई सूर्या की शतकीय पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने अपने 3 विकेट मात्र 31 रन पर गंवा दिए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर के बीच चौथे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी हुई। लेकिन लगातार आवश्यक रन रेट के बढ़ने की वजह से टीम के बल्लेबाजों के ऊपर भी दबाव बढ़ता रहा।

सूर्यकुमार यादव ने एक छोर संभाले रखा और इसी बीच उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी-20 शतक जड़ा। उनके अलावा भारत का कोई और बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहा और इसी वजह से भारत यह मुकाबला 17 रनों से हार गया। हालांकि तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज भारत ने 2-1 से अपने नाम की।

सूर्यकुमार को लेकर रोहित का पुराना ट्वीट हुआ वायरल

यादव के इस शतक के बाद रोहित शर्मा का 10 साल पुराना ट्वीट एक बार फिर तेजी से वायरल होने लगा है। रोहित ने 10 दिसंबर, 2011 को ट्वीट किया था कि, ‘बस अभी चेन्नई में हुए BCCI अवार्ड्स से वापस आया हूं। इस इवेंट में कई ऐसे भी खिलाड़ी आए थे जिनको भविष्य में हम लोग भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए देखेंगे। सूर्यकुमार यादव जो मुंबई से हैं उनका भविष्य काफी उज्ज्वल है। उनको खेलते हुए देखने में काफी मजा आएगा।

यहां देखिए रोहित शर्मा का वो ट्वीट

close whatsapp