भगवान ने जो टैलेंट रोहित शर्मा को दिया है वो विराट कोहली के पास भी नहीं है: इमाम-उल-हक - क्रिकट्रैकर हिंदी

भगवान ने जो टैलेंट रोहित शर्मा को दिया है वो विराट कोहली के पास भी नहीं है: इमाम-उल-हक

रोहित शर्मा ऐसे खिलाड़ी हैं जो 2 सेकंड में पूरे खेल को बदल सकते हैं: इमाम-उल-हक

Rohit Sharma and Virat Kohli. (Photo Source: BCCI)
Rohit Sharma and Virat Kohli. (Photo Source: BCCI)

पाकिस्तान टीम के बेहतरीन ओपनर इमाम-उल-हक ने रोहित शर्मा की बल्लेबाजी की खूब सराहना की है। उनके मुताबिक रोहित शर्मा इस समय के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक है।

समा न्यूज़ से बात करते हुए इमाम उल हक ने उस समय को याद किया जब विराट कोहली और रोहित शर्मा साथ में बल्लेबाजी कर रहे थे और वो फील्डिंग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, ‘भगवान ने जो टैलेंट रोहित शर्मा को दिया है वो विराट कोहली के पास नहीं है।

मैंने दोनों बल्लेबाजों को खेलते हुए देखा है और रोहित शर्मा कमाल के बल्लेबाज हैं। उनके पास शॉट खेलने का काफी समय रहता है और जब मैं फील्डिंग कर रहा था तब मुझे एहसास हुआ कि ‘समय’ का असली महत्व क्या होता है। भारतीय टीम में रोहित शर्मा की जगह कोई भी बल्लेबाज नहीं ले सकता है।

मैं रोहित शर्मा जैसा प्रदर्शन करना चाहता हूं: इमाम-उल-हक

रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ बहुत ही बेहतरीन पारियां खेली है जिनमें से एक 2019 वनडे वर्ल्ड कप की 140 रन की है। इमाम उल हक ने बताया कि रोहित शर्मा की बल्लेबाजी काफी कमाल की है और कई युवा बल्लेबाजों को उनसे सीखना चाहिए की कौन सी गेंद में कौन सा शॉट खेलना है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि रोहित ने लगभग हर मुकाबले में टॉप ऑर्डर में रन बनाए हैं।

इमाम-उल-हक ने रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए आगे कहा कि,’ रोहित शर्मा ऐसे खिलाड़ी हैं जो 2 सेकंड में पूरे खेल को बदल सकते हैं’। एक बार वो खड़े हो गए तो उनको आउट करना काफी मुश्किल है। मैं चाहता हूं कि उनकी तरह प्रदर्शन कर पाऊं। भारत और पाकिस्तान के बीच में अब आगामी एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप में मुकाबला देखने को मिलेगा।

रोहित शर्मा का अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने 128 टी-20 मुकाबलों में 31.88 के औसत से 3379 रन बनाए हैं। वनडे में 232 मुकाबलों में 49 के औसत से 9359 रन बनाए हैं। टेस्ट में भी उनका प्रदर्शन काफी कमाल कर रहा है। 45 टेस्ट मुकाबलों में उन्होंने 46.13 के औसत से 3137 रन बनाए हैं।

close whatsapp