'मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है'- रोहित शर्मा की तारीफ में बोले सूर्यकुमार यादव - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है’- रोहित शर्मा की तारीफ में बोले सूर्यकुमार यादव

हाल के दिनों में व्हाइट बॉल क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव के आंकड़े हैं शानदार।

Rohit Sharma and Suryakumar Yadav. (Photo Source: Twitter/Suryakumar Yadav
Rohit Sharma and Suryakumar Yadav. (Photo Source: Twitter/Suryakumar Yadav

लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में भारत के सबसे स्टाइलिश बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने कप्तान रोहित शर्मा की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि कठिन समय के दौरान कैसे रोहित ने उनका समर्थन किया। यादव रोहित के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस के लिए 2018 से आईपीएल में खेल रहे हैं और दोनों ने 2019 और 2020 संस्करणों में फ्रेंचाइजी को चैम्पियन बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

बल्लेबाजी के दौरान अपनी मानसिकता के बारे में बोलते हुए, मुंबई के क्रिकेटर ने कहा है कि टी-20 और वनडे दोनों ही में वो एक मानसिकता के साथ खेलना पसंद करते हैं। उसी पर आगे विस्तार से बोलते हुए, मध्य-क्रम के बल्लेबाज ने कहा कि उनका इरादा हमेशा रन बनाने का होता है, और भले ही इस दौरान कुछ विकेट गिर जाते हैं, लेकिन फिर भी उनकी कोशिश रहती है कि स्कोरबोर्ड आगे बढ़ता रहे।

मैंने रोहित शर्मा से काफी कुछ सीखा है- सूर्यकुमार यादव

इस बीच तीसरे वनडे मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने कहा कि, “जब से मैंने घरेलू क्रिकेट खेला है, वह मुझे देख रहे हैं और मेरे क्रिकेट के बारे में बात कर रहा हैं। 2018 में आईपीएल में एक साथ आकर हम अपने खेल के बारे में बहुत बातें करते थे। वो मुझे बताते थे कि, मैं कैसे सुधार कर सकता हूं, दबाव की स्थितियों को कैसे संभाल सकता हूं और आगे बढ़ सकता हूं और खेल को आगे बढ़ा सकता हूं।”

सूर्या ने आगे कहा कि, जब भी वह नेतृत्व कर रहे होते हैं, तो मैंने सचमुच उन्हें जमीन पर महसूस किया है। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। मैं वास्तव में खुश हूं कि उन्होंने मुझ पर काफी विश्वास दिखाया है। मुझे अभी भी याद है कि 2021 के आईपीएल के दूसरे चरण के दौरान, मैं एक खराब समय से गुजर रहा था और वह वह थे जिन्होंने मेरे साथ बहुत बातचीत की और मेरा समर्थन किया।

जिस तरह से चीजें चल रही हैं, मैं रन बनाकर और टीम के लिए खेल जीतकर उस आत्मविश्वास को चुकाना चाहूंगा। मैंने जब घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया, तब भी रोहित दूसरे छोर पर थे।” बता दें कि, सूर्या ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 55 गेंदों पर 117 रन की शानदार पारी खेली थी।

close whatsapp