विराट कोहली ने दिया बाबर आजम के ट्वीट का जवाब तो मोहम्मद कैफ ने कह दी बड़ी बात
मोहम्मद कैफ ने विराट कोहली और बाबर आजम की तारीफ की।
अद्यतन - जुलाई 18, 2022 11:04 पूर्वाह्न

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने हाल ही में भारत के संघर्षरत दिग्गज विराट कोहली के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया था, जिस पर पूर्व भारतीय कप्तान ने धन्यवाद के साथ उन्हें उनके आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं भी दी थी।
विराट कोहली और बाबर आजम के बीच इस वार्तालाप को लेकर सोशल मीडिया पर तूफान आ गया, जहां कई फैंस दोनों क्रिकेटरों द्वारा एक-दूसरे को दिखाए गए सम्मान से काफी प्रभावित हुए। इस बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी इस ट्रेंडिंग टॉपिक पर अपनी राय व्यक्त की और कोहली और बाबर दोनों की एक-दूसरे के प्रति सहानुभूति और सम्मान दिखाने के लिए सराहना की।
मोहम्मद कैफ ने विराट कोहली और बाबर आजम की तारीफ की
मोहम्मद कैफ ने ट्विटर पर बातचीत के लिए विराट कोहली और बाबर आजम दोनों की प्रशंसा की और खेल के महान दूत होने और राजनीति को क्रिकेट के खेल से अलग रखने के लिए दोनों की सराहना की।
पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने ट्विटर पर लिखा: “बाबर आजम और विराट कोहली खेल को राजनीति से दूर रखने की भारत और पाकिस्तान के क्रिकेटरों की लंबी परंपरा को जारी रख रहे हैं। हम हमेशा मैदान पर प्रतिद्वंद्वी रहे, लेकिन मैदान के बाहर हमेशा एक-दूसरे के शुभचिंतक रहे। वे महान खिलाड़ी और महान राजदूत हैं।”
यहां देखिए मोहम्मद कैफ की ट्विटर पोस्ट –
Babar and Virat are continuing a long India-Pakistan cricketers' tradition of keeping sports away from politics. Rivals on field, well-wishers off it. Great player, great ambassadors. @babarazam258 @imVkohli
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) July 17, 2022
बाबर ने हाल ही में ट्विटर पर लिखा था: “यह खराब दौर भी बीत जाएगा। आप मजबूत रहे।”, जिस पर कोहली ने जवाब में लिखा: “शुक्रिया। ऐसे ही चमकते और आगे बढ़ते रहो। मैं आपकी सफलता की कामना करता हूं।”
Thank you. Keep shining and rising. Wish you all the best 👏
— Virat Kohli (@imVkohli) July 16, 2022
आपको बता दें, भारतीय बल्लेबाज काफी लंबे समय से खेल से सभी प्रारूपों में बल्ले के साथ संघर्ष कर रह हैं, उनके बल्ले से 25 के ऊपर रन नहीं आ रहे, जिसके चलते उन्हें टीम इंडिया से बाहर करने की मांग भी की जा रही है। वह हाल ही भारत के साथ इंग्लैंड दौरे पर थे, और यहां भी उनका बल्ला खामोश रहा।