कोच राजकुमार शर्मा बोले- विराट चुपचाप पुरानी एकेडमी आ जाओ
विराट के पास अभी दिल्ली आने का मौका है- राजकुमार शर्मा।
अद्यतन - जुलाई 19, 2022 1:50 अपराह्न

विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा हर बार उनका बचाव करते हैं, खराब दौर से गुजर रहे हैं कोहली को लेकर वो कुछ भी गलत सुनना पसंद नहीं करते। लेकिन इस बार कोच राजकुमार शर्मा शायद विराट की क्लास लगान के मूड में हैं, जिसे लेकर उन्होंने बयान साझा किया है।
कोच राजकुमार शर्मा कभी भी विराट के लिए गलत नहीं सुनते
कोहली अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा को काफी मानते हैं, विराट आज जिस जगह खड़े हैं उसमें राजकुमार शर्मा का काफी बड़ा हाथ है। दूसरी ओर राजकुमार शर्मा भी विराट के लिए कुछ सुनना पसंद नहीं करते और पलट के बयान जरूर देते हैं।
कोच राजकुमार शर्मा लगा सकते हैं विराट की क्लास
*विराट के पास अभी दिल्ली आने का मौका है- राजकुमार शर्मा।
*मैं चाहता हूं विराट दिल्ली में पुरानी एकेडमी में आए- शर्मा।
*कोच बोले- कोहली को पहले नहीं मिल रहा था समय।
*विराट को पुरानी एकेडमी आ कर काफी अच्छा लगता है-राजकुमार शर्मा।
विराट का ये पोस्ट फैन्स ने उनके खेल से जोड़कर देखा था
कपिल देव ने दिया था इस खिलाड़ी को लेकर बड़ा बयान
वर्ल्ड कप जीतने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव ने कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया था, उन्होंने कहा था कि अगर अश्विन को टीम से बाहर किया जा सकता है तो विराट को भी कर देना चाहिए।
कपिल देव पर भड़क गए थे कोहली के कोच
कपिल देव के इस बयान से कोहली के बचपन के कोच काफी नाखुश थे, उन्होंने कहा था कि कपिल देव को ये सभी नहीं बोलना चाहिए क्योंकि कोहली के साथ कोई इतनी बड़ी चीज नहीं हुई है।