एक बल्लेबाज ऐसा भी! बिना पैड पहने ही पहुंचा मैदान में, फिर साथी खिलाड़ियों ने….
एक लोकल क्रिकट मैच के दौरान हुई मैदान पर मजेदार घटना।
अद्यतन - Jul 21, 2022 1:49 pm

यह बात आज कल हर एक फैंस को पता है कि क्रिकेट कितना गंभीर और प्रतिस्पर्धी खेल है। लेकिन इसके बावजूद भी क्रिकेट की पिच पर कभी-कभी मजेदार चीजें चीजें होती हैं। कई बार ऐसा भी हुआ है कि कैच लेने के लिए गेंद का पीछा करते हुए दो फील्डर आपस में टकड़ा गए और आखिर में वो कैच छूट गया हो। कई मौकों पर तो विकेटकीपर से काफी आसान रन आउट और स्टंपिंग छूट जाता है जिसे देखकर फैंस भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं।
इसी तरह क्रिकेट से जुड़ा हुआ एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल साउथेंड सिविक क्रिकेट क्लब के क्रिकेटर मार्टिन ह्यूजेस ने पैड के बिना एक लोकल क्रिकेट मैच के दौरान मैदान में प्रवेश किया और फिर जब उन्हें इस बात का आभास हुआ तो वो डगआउट में वापस चले गए। यह देखने बाद विपक्षी टीम के खिलाड़ियो से लेकर अंपायर तक कोई भी अपनी हंसी रोक नहीं पाया।
वीडियो को देखने के बाद फैंस ने किए कुछ मजेदार कमेंट्स
वीडियो में दिखाए गए स्कोरकार्ड को देखकर पता चलता है कि बल्लेबाजी करने वाली टीम 4.3 ओवर में 29 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। पांचवें ओवर में मैट मोहन गेंदबाजी कर रहे थे। ह्यूज के बल्लेबाजी करने से पहले उस ओवर की पहली तीन गेंदों पर दो विकेट गिर चुके थे। इसे नोटिस करते हुए, एक फैन ने लिखा कि,: “उसकी गलती नहीं है। जब तीन गेंदों में दो विकेट गिरेंगे तो ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है।”
एक अन्य ट्विटर यूजर ने बल्लेबाज को जमकर ट्रोल किया और कहा: “अगर मैं गेंदबाज होता, तो अगर किसी ने इसका जिक्र किया होता तो मैं भड़क जाता। ट्वीट का कमेंट सेक्शन में बल्लेबाज का जमकर मजाक उड़ाया गया। लोगों ने जमकर अपने-अपने कमेंट्स लिखे थे। हालांकि इस दौरान कुछ फैंस ऐसे भी थे जिन्हें अपने क्रिकेट खेलने के दिनों और उनके द्वारा की गई इसी तरह की गलतियां याद आई।
वीडियो को देखने के बाद फैंस ने दिए कुछ इस तरह के रिएक्शन
I remember once I must have been 11/12, number 3 walks out, he realises he’s only got one glove says screw it I’ll carry on. Knocked over first ball 😭
— Hector Cunha Meehan (@CunhaMeehan) July 20, 2022
I've had to bat up the order at least once because of a teammate doing this
— Jameson Tucker (@jwdtucker) July 20, 2022
https://twitter.com/Fakhar_Ul_Islam/status/1549735203769405440?s=20&t=DX-JqI6DA_kdifu8To5Tzw
If I was the bowler, I would have been livid if anyone had mentioned it to him. I know where the first ball would be going….
— Paul Jude (@pauljude9) July 20, 2022