BCCI ने अंपायरों के लिए शुरू की A+ श्रेणी, अधिकारियों में नितिन मेनन का नाम शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

BCCI ने अंपायरों के लिए शुरू की A+ श्रेणी, अधिकारियों में नितिन मेनन का नाम शामिल

A+ और A कैटेगरी के अंदर अंपायरों को फर्स्ट क्लास मुकाबलों के लिए 40,000 रुपए प्रतिदिन और B और C कैटेगरी के अंपायरों को 30,000 रुपए दिया जाएगा।

BCCI. (Photo by Aniruddha Chowhdury/Mint via Getty Images)
BCCI. (Photo by Aniruddha Chowhdury/Mint via Getty Images)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अंपायरों के लिए A+ कैटेगरी की शुरुआत की है। इस कैटेगरी के अंदर 10 अधिकारियों को शामिल किया गया है। A+ और A कैटेगरी के अंदर अंपायरों को फर्स्ट क्लास मुकाबलों के लिए 40,000 रुपए प्रतिदिन और B और C कैटेगरी के अंपायरों को 30,000 रुपए दिया जाएगा।

इस लिस्ट को ‘अंपायरों के ग्रेजुएशन’ के रूप में सबके सामने पेश गया है, हालांकि BCCI के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि बोर्ड ने कई श्रेणियां बनाई है। ICC एलीट पैनल के सदस्य नितिन मेनन A+ श्रेणी के 10 अधिकारियों में से एक हैं। उनके अलावा वीरेंद्र कुमार शर्मा, अनिल चौधरी, के.एन. अनंतपद्मभनामन और मदनगोपाल जयरामन को भी शामिल किया गया हैं।

2021-22 सीजन के प्रदर्शन के बाद ग्रुपिंग को ध्यान में रखा गया

द न्यू इंडिया एक्सप्रेस के मुताबिक BCCI अधिकारी ने कहा कि, ‘अभी ये ग्रेडिंग नहीं है। कई ग्रुप्स हैं जिनमें A+ श्रेणी नई है। B और C श्रेणी के अंपायर भी काफी अच्छे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, ‘जब रणजी ट्रॉफी के साथ शीर्ष पर शुरू होने वाले घरेलू खेलों में अंपायरों को जिम्मेदारी देने की बात आती है तब ग्रुप को देखते हुए उन्हें प्राथमिकता दी जाती है। ग्रुपिंग 2021-22 के प्रदर्शन को देखते हुए ही की गई है।

2018 के बाद से BCCI ने अंपायरों की लिस्ट में कोई बदलाव नहीं किया है। कोविड-19 महामारी के बाद पहली बार बोर्ड ने फैसला किया है कि एक पूर्ण घरेलू सत्र का आयोजन किया जाना चाहिए, जो महिला और पुरुष की श्रेणियों में आयु समूहों में 1832 खेलों को आयोजित करने की योजना बना रहा है।

BCCI अधिकारी ने आगे कहा कि, ‘हमने एलीट पैनल पर बहुत अधिक जोर दिया। इस समय अंपायरों के ICC एलीट पैनल में सिर्फ नितिन मेनन ही भारतीय अंपायर हैं। सिर्फ यही नहीं मेनन ने पिछले महीने हुए श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच दो टेस्ट मुकाबलों की सीरीज में गॉल में खेले जा चुके दूसरे टेस्ट मुकाबले में थर्ड अंपायर की भूमिका निभाई थी। उनके अलावा इंग्लैंड के 3 अंपायर और ऑस्ट्रेलिया के 2 अंपायर एलीट पैनल में है। अधिकारी ने आगे बोला कि पूरा फोकस सभी स्तरों पर अंपायरिंग में सुधार करने पर होगा।

close whatsapp