आकाश चोपड़ा का दावा, कहा- दूसरे वनडे में भी टॉप आर्डर बल्लेबाज मिलकर बनाएंगे 130+ रन - क्रिकट्रैकर हिंदी

आकाश चोपड़ा का दावा, कहा- दूसरे वनडे में भी टॉप आर्डर बल्लेबाज मिलकर बनाएंगे 130+ रन

पहले वनडे मैच में टीम इंडिया को तीन रन से जीत मिली थी।

Aakash Chopra. (Photo Source: Instagram)
Aakash Chopra. (Photo Source: Instagram)

वेस्टइंडीज और भारत के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 जुलाई को त्रिनिदाद के मैदान पर खेला जाना है। हर मैच की तरह इस मैच से पहले भी टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने कुछ बड़ी भविष्यवाणी की है। चूंकि पिछले वनडे मैच में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था उसी को देखते हुए उन्होंने कहा है कि इस मैच में भी भारत के टॉप तीन बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

आपको बता दें कि सीरीज का पहला मुकाबला काफी रोमांचक हुआ था और वहां भारतीय टीम को महज 3 रन से जीत मिली थी। उस मुकाबले में पहले टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज जैसे शुभमन गिल और शिखर धवन ने अच्छा प्रदर्शन किया था उसके अलावा अंत के ओवर्स में भारतीय गेंदबाजों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज फिर से बनाएंगे रन- आकाश चोपड़ा

इस बीच अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि, “भारत के नंबर 1, 2 और 3 – शुभमन गिल, शिखर धवन और श्रेयस अय्यर – मिलकर 130 से अधिक रन बनाएंगे। मैं 130/1 नहीं कह रहा हूं, मैं कह रहा हूं कि जब आप इन तीनों के रन जोड़ेंगे, तो यह होगा 130 से अधिक।”

उन्होंने आगे कहा कि, “वे अच्छी फॉर्म में हैं और भारतीय टीम के बारे में दिलचस्प बात यह है कि विराट कोहली, रोहित शर्मा या केएल राहुल खेलें या कोई और, जो भी खेलता है, हमारे टॉप तीन बल्लेबाज निश्चित रूप से 125-150 रन बनाते हैं। वे भी इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।”

वहीं गेंदबाजों को लेकर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि, “सिराज और चहल एक साथ चार या अधिक विकेट लेंगे। सिराज को रिवर्स स्विंग मिल रही है। यह एक इस्तेमाल किया हुआ पिच होगा। मुझे लगता है कि उसे थोड़ी और मदद मिलेगी। युजी चहल एक है अद्भुत खिलाड़ी, वह निश्चित रूप से विकेट लेगा, आप इसे मुझसे लिखित रूप में ले सकते हैं।”

close whatsapp