आज-कल बहुत एटीट्यूड दिखे रहे हैं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या!
सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें शेयर कर रहे हैं आज-कल पांड्या।
अद्यतन - Jul 25, 2022 1:49 pm

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बुरे दिन खत्म हो चुके हैं, भारतीय टीम में वापसी करने के साथ ही वो पुराने दिनों वाले हार्दिक नजर आ रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर ये खिलाड़ी थोड़ा बदला-बदला सा नजर आ रहा है, ये अलग रूप टीम इंडिया में वापसी के बाद नजर आया है।
अब ऑलराउंडर के तौर पर खेल रहे हैं हार्दिक पांड्या
लंबे समय बाद ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी हुई है, 2021 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से वो टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। लेकिन वापसी के साथ ही इस खिलाड़ी का बल्ला और गेंद दोनों चल रही है, जिसका नजारा इंग्लैंड के खिलाफ देखने को मिला।
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या थोड़े अलग रंग में दिख रहे हैं आज-कल
*सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें शेयर कर रहे हैं आज-कल पांड्या।
*ज्यादातर इंस्टा स्टोरी में जिम करते दिखते हैं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या।
*क्रिकेट से ब्रेक के दौरान भी जमकर फिटनेस पर फोकस कर रहे हैं पांड्या।
*इंग्लैंड के खिलाफ इस खिलाड़ी का प्रदर्शन रहा था बेहद शानदार।
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की हाल में पोस्ट की गई इंस्टा स्टोरी

कप्तानी का भी कर लिया डेब्यू
दूसरी ओर हार्दिक ने इस साल आईपीएल में गुजरात टीम की कप्तानी की थी, जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया की भी कप्तानी दी गई थी और पांड्या ने आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज भी जीती थी अपनी कप्तानी में।
अब वेस्टइंडीज के खिलाफ दिखाएंगे दम
टीम इंडिया इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है, जिसके बाद दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज होगी और इसी सीरीज में हिस्सी लेने के लिए हार्दिक वेस्टइंडीज रवाना हो चुके हैं जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी।