कप्तान रोहित शर्मा ने खाई वेस्टइंडीज को हराने की कसम! - क्रिकट्रैकर हिंदी

कप्तान रोहित शर्मा ने खाई वेस्टइंडीज को हराने की कसम!

टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी पहुंच चुके हैं वेस्टइंडीज।

Rohit Sharma And Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma And Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है, जिसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में टी-20 सीरीज का आगाज होगा। इस सीरीज का आगाज होने से पहले हिटमैन एक्टिव मोड में दिखे, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

कप्तान रोहित शर्मा कब दिखेंगे वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान में?

शिखर धवन की कप्तानी में टीम इंडिया 2 वनडे मैच खेल चुकी है, वहीं अब एक वनडे मैच बाकी है। जिसके बाद एक बार फिर से रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे, जहां आपको हिटमैन 29 जुलाई से टी-20 सीरीज के दौरान मैदान पर नजर आएंगे।

कप्तान रोहित शर्मा ने रखा वेस्टइंडीज की धरती पर कदम

*टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी पहुंच चुके हैं वेस्टइंडीज।
*BCCI ने खुद सोशल मीडिया पर किया है एक वीडियो साझा।
*वीडियो में कप्तान रोहित, दिनेश कार्तिक, पंत आ रहे हैं नजर।
*कुलदीप यादव-आर अश्विन भी पहुंचे हैं टी-20 सीरीज के लिए।

कप्तान रोहित शर्मा का सीधे वेस्टइंडीज से आया वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

वनडे सीरीज हुई सील

शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में पहले ही हरा दिया है, 3 मैचों की इस वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 की अजय बढ़त पहले ही बना ली है और अब आखिरी मैच कल खेला जाएगा।

केएल राहुल को लेकर नहीं आई है कोई अपडेट

दूसरी ओर केएल राहुल चोटिल थे और वो काफी समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे, साथ ही इस सीरीज के लिए उनका नाम टीम में था। लेकिन वो कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और उनको लेकर अभी तक किसी भी प्रकार का अपडेट सामने नहीं आया है।

close whatsapp