बल्लेबाज केएल राहुल का मन नहीं है टीम इंडिया में वापसी करने का! - क्रिकट्रैकर हिंदी

बल्लेबाज केएल राहुल का मन नहीं है टीम इंडिया में वापसी करने का!

कोरोना की चपेट में आए केएल राहुल को लेकर आई अपडेट।

KL Rahul (Image Source: BCCI Twitter)
KL Rahul (Image Source: BCCI Twitter)

टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल की वापसी का सभी को इंतजार है, लेकिन शायद ये इंतजार और लंबा हो सकता है। जहां राहुल की टीम इंडिया में वापसी को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है, जो आपको निराश कर सकती है।

टीम इंडिया का कब से हिस्सा नहीं हैं केएल राहुल?

कुछ समय पहले टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज खेली थी, इसी सीरीज के लिए बल्लेबाज केएल राहुल टीम के कप्तान बने थे। लेकिन सीरीज से ठीक पहले वो चोटिल हो गए और टीम से बाहर हो गए, जिसके बाद पंत ने इस सीरीज में टीम की कप्तानी की थी।

होने वाली थी बल्लेबाज केएल राहुल की वापसी

टीम इंडिया इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है, इस दौरे पर टीम को टी-20 सीरीज भी खेलनी और इसी टी-20 सीरीज के लिए टीम में राहुल को शामिल किया गया था। लेकिन चोट से सही होने के बाद वो कोरोना की चपेट में आ गए और अब उनकी मुश्किलें बढ़ गई है।

टीम इंडिया से बल्लेबाज केएल राहुल का नाम फिर काट दिया गया

*कोरोना की चपेट में आए बल्लेबाज केएल राहुल को लेकर आई अपडेट।
*वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से भी बाहर होने वाले हैं केएल।
*बल्लेबाज केएल राहुल को और आराम करने की दी गई है अभी सलाह।
*हाल ही में केएल आ गए थे चोट के बाद कोरोना की चपेट में।

अब कब होगी इस खिलाड़ी की वापसी?

*वहीं अब कुछ रिपोर्ट्स निकलकर सामने आ रही हैं।
* केएल जिम्बाब्वे दौरे पर वापसी कर सकते हैं।
*3 वनडे मैचों की सीरीज होनी है जिम्बाब्वे के खिलाफ।
* इस दौरे पर टीम की कप्तानी नए खिलाड़ी को मिल सकती है। ।

close whatsapp