छुट्टियां मना कर शिकागो से वापस लौटे बुमराह, शेयर किया एक खूबसूरत रील - क्रिकट्रैकर हिंदी

छुट्टियां मना कर शिकागो से वापस लौटे बुमराह, शेयर किया एक खूबसूरत रील

विंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं जसप्रीत बुमराह।

Sanjana Ganesan And Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)
Sanjana Ganesan And Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के अधिकतर खिलाड़ी इस वक्त वेस्टइंडीज दौरे पर हैं जहां वनडे सीरीज के समापन होने खिलाड़ियों को अब टी-20 सीरीज में हिस्सा लेना है। भारतीय टीम के लगभग सभी बड़े खिलाड़ियों को टी-20 सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है। वहीं दो खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनको पूरे वेस्टइंडीज दौरे के लिए आराम दिया गया, जिसमें से एक नाम जसप्रीत बुमराह तो दूसरा नाम विराट कोहली का है।

बुमराह और विराट आखिरी बार इंग्लैंड दौरे पर एक्शन में नजर आए थे। उस दौरे के खत्म होने के बाद जहां टीम इंडिया के खिलाड़ी वेस्टइंडीज रवाना हुए तो वहीं जसप्रीत बुमराह अपनी पत्नी संजना गणेशन संग छुट्टियां का आनंद लेने के लिए अमेरिका को निकल पड़े। दरअसल हाल ही में बुमराह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रील साझा किया है। उसमें उन्होंने इन छुट्टियों में बिताए हुए कुछ खूबसूरत पलों को दिखाया है।

बुमराह की ये रील फैंस को काफी पसंद आ रही है। इसको देखने के बाद उनके फैंस इस पर अपने तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। उन्होंने रील साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि. घर लौट चुका हूं, लेकिन शिकागो में बिताए गए कुछ पलों को देखिए।

यहां देखें बुमराह की वह रील

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

बुमराह के लिए इंग्‍लैंड दौरा शानदार रहा। उन्‍होंने अलग-अलग प्रारूपों में चार मैचों में 15 विकेट लिए। इसमें एजबेस्‍टन में 6/19 उनका सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी प्रदर्शन भी शामिल है। बता दें कि संजना इंग्‍लैंड दौरे पर बुमराह के साथ ही थीं। बुमराह जहां भारतीय टीम के साथ व्‍यस्‍त थे, वहीं संजना इंग्‍लैंड सीरीज में सोनी के लिए टीवी प्रेजेंटर की भूमिका निभा रही थीं।

अब सीधे एशिया कप में एक्शन में नजर आएंगे बुमराह

वेस्टइंडीज सीरीज के बाद भारत को अब वनडे सीरीज के लिए ज़िम्बाब्वे का दौरा करना है। सूत्रों की माने तो उस दौरे पर भी टीम इंडिया के कुछ बड़े खिलाड़ियों को आराम जाएगा। ऐसे में अब बुमराह 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

close whatsapp