क्या बल्लेबाज शिखर धवन की हुई अपने ही नौकर से हाथापाई? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या बल्लेबाज शिखर धवन की हुई अपने ही नौकर से हाथापाई?

शिखर धवन ने हाल ही में की है नई इंस्टाग्राम रील पोस्ट।

Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)
Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के बल्लेबाज शिखर धवन इन दिनों शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, बल्लेबाजी से लेकर कप्तानी में ये खिलाड़ी अपना लोहा मनवा रहा है। इस बीच इंस्टाग्राम पर भी गब्बर ने गदर मचा रखा है, जहां एक बार फिर से उनकी एक रील जमकर वायरल हो रही है।

बल्लेबाज शिखर धवन फिल्मों में भी आ रहे हैं!

कुछ समय पहले रिपोर्ट्स निकलकर सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि टीम इंडिया के बल्लेबाज शिखर धवन फिल्मों में भी डेब्यू करने जा रहे हैं और उन्होंने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग भी खत्म कर ली है।

बल्लेबाज शिखर धवन रील्स के नाम पर कुछ भी पोस्ट कर रहे हैं!

*बल्लेबाज शिखर धवन ने हाल ही में की है नई इंस्टाग्राम रील पोस्ट।
*इस इंस्टा रील में एक बार फिर से धवन का देखने को मिला है फनी अंदाज।
*अपने घर के नौकर के साथ बनाई है बल्लेबाज शिखर धवन ने फनी रील।
*एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के एक डायलॉग पर बनाई गई है ये फनी रील।

पेश है बल्लेबाज शिखर धवन की ये फनी रील

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तानी में चमके गब्बर

गब्बर यानी की शिखर धवन ने हाल ही में टीम इंडिया की कप्तानी की थी, वो वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान थे। इस सीरीज में ही भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 3-0 से हरा दिया था और मेजबान टीम के खिलाफ विजय रथ को जारी रखा था।

जिम्बाब्वे के खिलाफ भी मिली जिम्मेदारी

वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही टी-20 सीरीज के बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी, इस सीरीज में कुल 3 वनडे मैच होंगे और एक बार फिर शिखर धवन टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे।

close whatsapp