खास चीज की तलाश में तेज गेंदबाज दीपक चाहर कूदे समुंद्र में!
इंस्टाग्राम पर तेज गेंदबाज दीपक चाहर का नया पोस्ट आया सामने।
अद्यतन - अगस्त 1, 2022 2:34 अपराह्न

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर वापसी के लिए बेताब है, जहां टीम इंडिया में उनकी वापसी को लेकर ललक सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। इस बीच अब उनके सोशल मीडिया पोस्ट भी बदल गए हैं और नए पोस्ट में एक तरह की खुशी देखने को मिल रही है।
कब वापसी कर रहे हैं तेज गेंदबाज दीपक चाहर?
जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए हाल ही में टीम इंडिया का ऐलान हुआ है, इस टीम में तेज गेंदबाज दीपक चाहर का नाम भी शामिल है और वो 6 महीने बाद टीम में वापसी कर रहे हैं।
तेज गेंदबाज दीपक चाहर की खुशी का लेवल ही अलग है
*इंस्टाग्राम पर तेज गेंदबाज का नया पोस्ट आया सामने।
*पोस्ट की गई नई तस्वीर में स्कूबा डाइविंग की तैयारी कर रहे हैं चाहर।
*कैप्शन में दीपक ने लिखी है काफी कुछ फनी लाइन ।
*टीम इंडिया में वापसी के बाद काफी खुश नजर आ रहे हैं दीपक चाहर।
समुंद्र मंथन की तैयारी करता टीम इंडिया का तेज गेंदबाज!
रिहैब के दौरान लगी थी चोट
फरवरी महीने में दीपक चोटिल हुए थे, जिसके बाद वो NCA में रिहैब कर रहे थे। इसी रिहैब के दौरान वो फिर से चोटिल हो गए थे और उनको कमर में चोट लगी थी, जिसके बाद वो IPL से पूरी तरह बाहर हो गए थे।
हाल ही में हुई है इस खिलाड़ी की शादी
दूसरी ओर दीपक चाहर ने हाल ही में शादी की है, उन्होंंने अपनी गर्लफ्रेंड जया संग आगरा में 7 फेरे लिए थे और शादी की तस्वीरें काफी वायरल भी हुई थी।