रिपोर्ट्स: इस बार स्टार स्पोर्ट्स में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान मौका-मौका विज्ञापन नहीं देखने को मिलेगा - क्रिकट्रैकर हिंदी

रिपोर्ट्स: इस बार स्टार स्पोर्ट्स में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान मौका-मौका विज्ञापन नहीं देखने को मिलेगा

क्रिकेट पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने पिछले साल हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत को 10 विकेट से मात दी थी इसी वजह से अब यह विज्ञापन प्रसारित नहीं किया जाएगा।

Mauka Mauka Ad. (Photo Source: Star Sports)
Mauka Mauka Ad. (Photo Source: Star Sports)

2015 वर्ल्ड कप के दौरान स्टार स्पोर्ट्स ने भारत और पाकिस्तान मुकाबले के लिए मौका-मौका विज्ञापन को प्रसारित किया था। दोनों ही देशों के लोगों ने इस विज्ञापन का खूब लुत्फ उठाया।

इस विज्ञापन में यह दिखाया गया था कि एक पाकिस्तानी प्रशंसक वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम का भारत के खिलाफ जीतने का पहला अपनी युवा आयु से इंतजार कर रहा है और अब 2015 वर्ल्ड कप में यह मौका पूरा करने के फिराक में है। हालांकि यह वर्ल्ड कप मुकाबला भी भारत के नाम रहा और इस रिकॉर्ड को पाकिस्तान टीम ना तोड़ पाई। बता दें, इन दोनों टीमों के बीच पहला वर्ल्ड कप मुकाबला साल 1992 में खेला गया था।

हालांकि सभी को उम्मीद थी कि एशिया कप 2022 में ये विज्ञापन एक बार फिर से देखने को मिलेगा लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। स्टार स्पोर्ट्स में ‘मौका मौका’ विज्ञापन टीवी में देखने को नहीं मिलेगा।

क्या इस बार एशिया कप 2022 में मौका-मौका विज्ञापन देखने को नहीं मिलेगा?

क्रिकेट पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने पिछले साल हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत को 10 विकेट से मात दी थी इसी वजह से अब यह विज्ञापन प्रसारित नहीं किया जाएगा। यह मुकाबला दुबई में खेला गया था।

28 अगस्त को एक बार फिर से एशिया कप 2022 के ग्रुप स्टेज में यह दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आपस में भिड़ने को तैयार हैं। यह दोनों टीमें 4 सितंबर को सुपर-4 में एक बार फिर से आपस में भिड़ने और अगर दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया तो शायद 11 सितंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में भी हमें इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है।

एशिया कप के बाद यह दोनों टीमें 23 अक्टूबर को होने वाले ICC वर्ल्ड कप 2022 में एक दूसरे से टकराएंगी। सभी प्रशंसक इन सभी मुकाबलों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों टीमें भी यही चाहेंगी कि पहले एशिया कप में और फिर वर्ल्ड कप में एक दूसरे को मात दे सके।

टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय टीम ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया था। सभी की निगाहें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या भारत इन सभी मुकाबलों में पाकिस्तान को मात दे पाएगी या इसके विपरीत रिजल्ट देखने को मिलेगा।

close whatsapp