जिंबाब्वे बनाम भारत के बीच में होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के कार्यक्रम के साथ जानिए कहां पर देख सकते मैचों का सीधा प्रसारण
इस दौरे पर खेले जाने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 18 अगस्त से देखने को मिलेगा।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - अगस्त 16, 2022 7:02 अपराह्न

वेस्टइंडीज के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स सीरीज का दौरा सफलतापूर्वक खत्म करने के बाद अब भारतीय टीम को अपनी अगली सीरीज जिंबाब्वे के दौरे पर खेलनी है। जिसमें टीम लोकेश राहुल की कप्तानी में 18 अगस्त से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने मैदान पर उतरेगी। इस सीरीज को लेकर कई सीनियर भारतीय खिलाड़ियों को आराम दिए जाने का फैसला लिया गया है, ताकि वह एशिया कप 2022 में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट रह सके।
वहीं दूसरी तरफ मेजबान टीम जिंबाब्वे को लेकर बात की जाए तो उनका फॉर्म हालिया समय में काफी शानदार देखने को मिला है। जिसमें टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले अपने घर पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। वहीं इसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज को भी उन्होंने 2-1 से अपने नाम कर लिया।
जिंबाब्वे की टीम इन दोनों ही सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारत के खिलाफ सीरीज से पहले काफी आत्मविश्वास में दिख रही है। जिसमें टीम की तरफ से वनडे सीरीज में सिकंदर रजा के बल्ले से लगातार 2 शानदार शतकीय पारियां देखने को मिली। जिसके बाद यदि वह भारतीय गेंदबाजों के सामने भी ऐसा फॉर्म दिखाने में कामयाब होते हैं तो यह सीरीज काफी रोमांचक हो सकती है।
इसके अलावा कप्तान रेगिस चकाबावा और इनोसेंट काइया ने भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। जिसमें काइया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे मैच में अपनी शतकीय पारी के दम पर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं कप्तान चकाबावा ने दूसरे वनडे मैच में कुछ ऐसा कारनामा किया था।
वहीं गेंदबाजी को लेकर बात की जाए तो वहां पर भी सिकंदर रजा का कमाल देखने को मिला। इसके अलावा भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिसमें शहबाज अहमद और राहुल त्रिपाठी का नाम भी शामिल है, जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज दीपक चाहर की टीम में वापसी देखने को मिली है।
जिंबाब्वे दौरे को लेकर यहां पर जानिए पूरी जानकारी:
टीम:
जिंबाब्वे – बर्ल रयान, चकबवा रेगिस (कप्तान), चिवांगा तनाका, इवांस ब्रैडली, जोंगवे ल्यूक, कैया इनोसेंट, कैटानो ताकुदज़वानाशे, मदांडे क्लाइव, मधेवेरे वेस्ली, मारुमानी तदिवानाशे, मसारा जॉन, मुनयोंगा टोनी, नगारवा रिचर्ड, न्याउची वक्टिर, रजा सिकंदर, शुंभा मल्टिन,तिरिपानो डोनाल्ड।
भारत – लोकेश राहुल (कप्तान) शिखर धवन (उप-कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।
जिंबाब्वे में भारतीय दौरे का पूरा कार्यक्रम:
18 अगस्त – पहला वनडे
20 अगस्त – दूसरा वनडे
22 अगस्त – तीसरा वनडे
सभी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जायेंगे।
ब्रॉडकास्ट जानकारी:
टेलीविजन – सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग – सोनी लिव