जिम्बाब्वे दौरे के लिए BCCI ने तो पूरा का पूरा कोचिंग स्टाफ ही बदल डाला - क्रिकट्रैकर हिंदी

जिम्बाब्वे दौरे के लिए BCCI ने तो पूरा का पूरा कोचिंग स्टाफ ही बदल डाला

जिम्बाब्वे दौरे पर वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम इंडिया के हेड कोच।

Hardik Pandya (left) and VVS Laxman. Pic: BCCI
Hardik Pandya (left) and VVS Laxman. Pic: BCCI

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया की सभी कोचिंग स्टाफ का नाम सामने आया है। इस दौरे पर भारत को जिम्बाब्वे के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। भारत के पूर्व खिलाड़ी और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के मौजूदा हेड वीवीएस लक्ष्मण जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम के साथ मुख्य कोच की भूमिका में दिखेंगे।

आपको बता दें कि 27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप से पहले राहुल द्रविड़ को कुछ दिनों का ब्रेक दिया गया है। एशिया कप 2022 में भारत का अभियान 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ एक हाई-प्रोफाइल मैच से शुरू होगा। इससे पहले भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ और गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ब्रेक पर होंगे। ऐसे में ऋषिकेश कानिटकर और साईराज बहुतुले जिम्बाब्वे दौरे पर टीम के साथ होंगे।

U19 विश्व कप विजेता टीम के कोच रह चुके हैं ऋषिकेश कानिटकर

लक्ष्मण ने द्रविड़ की अनुपस्थिति में भारत के आयरलैंड दौरे के दौरान मुख्य कोच के रूप में काम किया। उस दौरे पर उनके साथ गेंदबाजी और बल्लेबाजी कोच के रूप में साईराज बहुतुले और सीतांशु कोटक थे। सीनियर टीम के साथ बतौर कोच यह कानिटकर का पहला अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट होगा, लेकिन उनके पास कोच के रूप में काफी अनुभव है। कानिटकर की कोचिंग वाली टीम ने भारत की अंडर-19 टीम ने पिछले साल यश ढुल की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था। 

भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 18 अगस्त को खेला जाएगा, वहीं अन्य दो मुकाबले 20 और 22 अगस्त को खेले जाएंगे। तीनों मैच हरारे स्पोटर्स क्लब में खेले जाएंगे। जिम्बाब्वे दौरे पर केएल राहुल भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इस सीरीज के लिए दोनों ही टीमों ने अपने-अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम

केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (wk), संजू सैमसन (wk), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर

close whatsapp