बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा अपने बल्ले से भारतीय सेलेक्टर्स को दे रहे हैं जवाब!
रॉयल लंदन कप में फिर बोला चेतेश्वर पुजारा का बल्ला।
अद्यतन - अगस्त 15, 2022 10:57 पूर्वाह्न

टीम इंडिया के कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो सिर्फ एक ही प्रारूप में देश के लिए खेलने उतरते हैं, उनमें से एक नाम है बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का। पुजारा टीम इंडिया के लिए हमेशा टेस्ट में बेस्ट देते हैं, लेकिन अब ये खिलाड़ी सफेद गेंद पर कहर बरपा रहा है और भारतीय सेलेक्टर्स को कड़ा जवाब देने में लगा है।
बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सहित कई खिलाड़ी खेल रहे हैं काउंटी क्रिकेट
टीम इंडिया के कई खिलाड़ी इस वक्त इंग्लैंड में मौजूद हैं, जहां ये खिलाड़ी वहां का मशहूर रॉयल लंदन कप खेल रहे हैं। जहां इस लिस्ट में बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के साथ-साथ नवदीप सैनी, उमेश यादव, क्रुणाल पांड्या और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है।
बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सफेद गेंद पर कहर बनकर टूटे
*रॉयल लंदन कप में फिर बोला चेतेश्वर पुजारा का बल्ला।
*बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने लगाया लगातार दूसरा शानदार शतक।
*ससेक्स से खेलते हुए पुजारा ने सरे के खिलाफ बनाए 174 रन।
*इससे पहले पुजारा ने वारविकशायर के खिलाफ बनाए थे 107 रन।
बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की बल्लेबाजी देख काफी खुश हुई उनकी बेटी
साथ ही इस बल्लेबाज ने खुद की कुछ तस्वीरें भी की पोस्ट
कब खेला था अपना आखिरी वनडे मैच?
अगर बात करें पुजारा के वनडे करियर की तो, इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया के लिए आज तक कुल 5 वनडे मैच खेले हैं और इन पांच मैचों में ये खिलाड़ी एक भी शतक-अर्धशतक नहीं लगा पाया है। पुजारा ने वनडे डेब्यू साल 2013 में किया था और उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच साल 2014 में खेला था।