पतंग उड़ाकर टाइम पास करने को मजबूर हुए इशांत शर्मा! - क्रिकट्रैकर हिंदी

पतंग उड़ाकर टाइम पास करने को मजबूर हुए इशांत शर्मा!

इंस्टाग्राम के जरिए तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने दी अपने फैन्स को अपडेट।

Ishant Sharma (Image Credit- Instagram)
Ishant Sharma (Image Credit- Instagram)

तेज गेंदबाज इशांत शर्मा काफी समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं, वो सिर्फ एक प्रारूप खेलते हैं और वो है टेस्ट क्रिकेट। लेकिन अब उसमें भी उनको मौके मिलने बंद हो गए हैं, जिसके बाद उनके पास काफी खाली समय रहता है। जिसे वो काफी अलग अंदाज में काट रहे हैं इन दिनों।

परिवार को पूरा समय दे रहे हैं इशांत शर्मा

क्रिकेट से दूर अब तेज गेंदबाज इशांत शर्मा अपने पूरे परिवार को समय दे रहे हैं, इसी कड़ी में वो कुछ समय पहले अपनी वाइफ के साथ घूमने गए थे और इसी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी।

तेज गेंदबाज इशांत शर्मा पतंग उड़ाने में लगे हुए हैं!

*इंस्टाग्राम के जरिए तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने दी अपने फैन्स को अपडेट।
*घर की छत पर पतंग उड़ाने का वीडियो इशांत ने इंस्टा स्टोरी पर किया शेयर।
*बीते कल यानी की 15 अगस्त के दिन का है शर्मा का ये वाला वीडियो।
*15 अगस्त के दिन दिल्ली समेत देश कई हिस्सों में उड़ाई जाती है पतंग।

जब छत पर मचाया शर्मा ने हल्ला

Ishant Sharma (Image Credit- Instagram)
Ishant Sharma (Image Credit- Instagram)

अब ना IPL में मौका मिलता और ना टीम इंडिया में

इशांत शर्मा के साथ चीजें सही नहीं चल रही है, आखिरी बार उन्होंने दिल्ली टीम से IPL खेला था और इस साल उन्हें किसी ने भी खरीदा। दूसरी ओर बात करें टीम इंडिया की तो, शर्मा ने भारतीय टीम से अपना आखिरी टेस्ट मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2021 में खेला था।

अब तक कैसा रहा है रफ्तार के सौदागर का करियर?

*दिल्ली के तेज गेंदबाज ने साल 2007  में किया था भारतीय टीम के लिए डेब्यू।
*शर्मा ने भारत की तरफ से खेलें हैं  105 टेस्ट मैच और लिए 311 विकेट।
*80 वनडे मैचों में शर्मा के नाम है 115 विकेट।
*14 टी-20 मैचों में झटके 8 विकेट।

close whatsapp