कप्तान हिटमैन के कारण लगा मुंबई में लंबा ट्रैफिक जाम, पहुंची पुलिस
हाल ही में खाली समय के दौरान एक रेस्टोरेंट में पहुंचे थे कप्तान हिटैमन।
अद्यतन - अगस्त 17, 2022 10:11 पूर्वाह्न

टीम इंडिया के कप्तान हिटमैन यानी की रोहित शर्मा का फैन्स में एक अलग ही क्रेज है, रोहित की एक झलक पाने के लिए फैन्स घंटों इंतजार करने के लिए तैयार है। हाल ही में हुआ भी कुछ ऐसा ही, जिसके कारण हिटमैन के साथ-साथ मुंबई के लोग काफी परेशान हुए।
फिलहाल ब्रेक पर चल रहे हैं कप्तान हिटमैन
दूसरी ओर वेस्टइंडीज दौरे के बाद से हिटमैन ब्रेक पर चल रहे हैं, वहीं जिम्बाब्वे दौरे के लिए केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है और रोहित सीधे एशिया कप में खेलते हुए नजर आने वाले हैं।
कप्तान हिटमैन ने एक झटके में रोक दिया मुंबई का ट्रैफिक
*हाल ही में खाली समय के दौरान एक रेस्टोरेंट में पहुंचे थे कप्तान हिटैमन।
*कुछ ही देर में रोहित के फैन्स को उनके पहुंचने की लग गई खबर।
*जिसके बाद रेस्टोरेंट के बाहर लग गई भारी भीड़, हो गया ट्रैफिक जाम ।
*बाद में पुलिस पहुंची मौके पर और रोहित शर्मा को निकाला गया बाहर।
फैन्स की ये भीड़ पहुंची थी कप्तान हिटमैन को देखने
The biggest personality of Indian Cricket At the moment- Captain Rohit Sharma pic.twitter.com/XKzmPv8WBX
— Kaygee (@Kaygee4_5) August 16, 2022
कप्तानी में छा रहे हैं रोहित शर्मा
विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद से तीनों प्रारूपों की जिम्मेदारी रोहित शर्मा के हाथों में है, इस जिम्मेदारी को रोहित बखूबी निभा रहे हैं और टीम इंडिया लगातार जीत की कहानी लिख रही है।
बल्ला काफी समय से शांत
भले ही रोहित शर्मा कप्तानी में छाए हुए हैं, लेकिन उनका बल्ला खामोश है और काफी समय से वो बल्लेबाजी में पुराने रंग में नहीं दिखे हैं। लेकिन टीम इंडिया की लगातार जीत, रोहित के प्रदर्शन पर नजर नहीं जाने दे रही और अभी कोई भी उनकी बल्लेबाजी पर इतनी बात नहीं कर रहा।