जानिए पहले इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) अंक तालिका में टीमों की स्थिति
इंग्लैंड की स्थिति वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) अंकतालिका में चिंतनीय है।
अद्यतन - Aug 20, 2022 11:23 am

दक्षिण अफ्रीका ने 19 अगस्त को प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर एक पारी और 12 रनों की विशाल जीत दर्ज कर जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। इस मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के आगे केवल तीन दिनों तक टिक पाई।
इस विशाल और यादगार जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका न केवल आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2022-2023 की अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है, बल्कि इस घरेलू समर सीजन में इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट में विजय रथ को भी रोक दिया है।
दक्षिण अफ्रीका की WTC अंक तालिका में स्थिति हुई मजबूत
आपको बता दें, दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को लॉर्ड्स में खेले टेस्ट मैच में केवल एक पारी में बल्लेबाजी करनी पड़ी और यह मेजबान इंग्लैंड टीम को पछाड़ने के लिए काफी थी। इंग्लैंड टीम अपनी पहली और दूसरी पारी में क्रमशः 165 और 149 रन ही बना पाई, जबकि मेहमान टीम ने 326 रन बनाए और कगिसो रबाडा (5 विकेट) और एनरिक नॉर्टजे (6 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के चलते यह मुकाबला एक पारी और 12 रनों से जीत लिया।
चलिए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2022-2023 की अंकतालिका की बात करते हैं, तो दक्षिण अफ्रीका 72 अंको साथ WTC अंक तालिका में शीर्ष पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 84 अंको के साथ दूसरे स्थान पर है, वहीं श्रीलंका 64 अंको के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है।
इस बीच, इंग्लैंड के खिलाफ पुनर्निर्धारित टेस्ट मैच में सात विकेट की हार ने भारत को 52.08 के अंक प्रतिशत के साथ WTC अंक तालिका में चौथे स्थान पर खिसका दिया है। वहीं दूसरी ओर, पाकिस्तान (51.85%) और वेस्ट इंडीज (50%) अंक तालिका में क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर हैं, जबकि इंग्लैंड की स्थिति WTC अंकतालिका में चिंतनीय है, क्योंकि वे 31.37% अंक प्रतिशत के साथ सातवें स्थान पर काबिज है।
मौजूदा WTC चैंपियन न्यूजीलैंड फिलहाल फाइनल में जाने की रेस से बाहर है, क्योंकि वे 25.93% अंक प्रतिशत के साथ आठवें स्थान पर है। वहीं, बांग्लादेश केवल 13.33% अंक प्रतिशत के साथ नौवें स्थान पर है।
पहले इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) अंक तालिका इस प्रकार है –
टीम पीसीटी (%) अंक मैच
जीत हार ड्रॉ
1. दक्षिण अफ्रीका 75 72 6 2 0
2. ऑस्ट्रेलिया 70 84 6 1 3
3. श्रीलंका 53.33 64 5 4 1
4. भारत 52.08 75 6 4 2
5. पाकिस्तान 51.85 56 4 3 2
6. वेस्टइंडीज 50 54 4 3 2
7. इंग्लैंड 31.37 64 5 8 4
8. न्यूजीलैंड 25.93 28 2 6 1
9. बांग्लादेश 13.33 16 1 8 1