ZIM vs IND: दूसरे वनडे मुकाबले में मात्र 1 रन पर आउट हुए केएल राहुल, फैंस ने पूछा आखिर ओपनिंग में आने की क्या जरूरत थी - क्रिकट्रैकर हिंदी

ZIM vs IND: दूसरे वनडे मुकाबले में मात्र 1 रन पर आउट हुए केएल राहुल, फैंस ने पूछा आखिर ओपनिंग में आने की क्या जरूरत थी

केएल राहुल ने पिछली छह पारियों में मात्र एक में अर्धशतक जड़ा है।

KL Rahul (Photo Source: Twitter)
KL Rahul (Photo Source: Twitter)

जिंबाब्वे और भारत के बीच आज यानी 20 अगस्त को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। बता दें, अभी तक तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में भारत 1-0 से आगे है।

दूसरे वनडे मुकाबले की बात की जाए तो भारत ने टॉस जीतकर पहले जिंबाब्वे को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.1 ओवरों में सभी विकेट्स खोकर 161 रन बनाए।

मेजबान की ओर से सीन विलियम्स ने सर्वाधिक 42 गेंदों में 42 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 3 चौके और 1 छक्का जड़ा। उनके अलावा रयान बर्ल ने 47 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 39 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने 7 ओवरों में 38 रन देकर 3 विकेट्स झटके। मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और दीपक हुड्डा सभी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

केएल राहुल मात्र 1 रन बनाकर हुए आउट

162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की ओपनिंग जोड़ी में इस मुकाबले में बदलाव देखने को मिला। शुभमन गिल की जगह खुद टीम के कप्तान केएल राहुल, शिखर धवन के साथ ओपनिंग करने उतरे। हालांकि यह फैसला उनके लिए गलत साबित हुआ और वो मुकाबले के दूसरे ओवर में ही 5 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए।

बता दें, भारत ने पहला मुकाबला 10 विकेट्स से जीता था। शिखर धवन ने 81* और शुभमन गिल ने 82* रनों की शानदार पारियां खेली थी और पहले विकेट के लिए 192 रनों की बेहतरीन साझेदारी की थी।

केएल राहुल लगभग 6 महीने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। अगर उनके नंबरों की बात की जाए तो पिछली छह पारियों में उन्होंने मात्र एक अर्धशतक जड़ा है।

केएल राहुल की पिछली 6 पारियां

जिंबाब्वे के खिलाफ 1 (5)
वेस्टइंडीज के खिलाफ 49 (48)
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 (10)
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 55 (79)
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12 (17)
इंग्लैंड के खिलाफ 7 (18)

बता दें, आगामी एशिया कप में भी केएल राहुल को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया है।

ट्विटर पर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/narender_jinda/status/1560951080862621696?s=20&t=x6RncSS6gIHeHdnVNTS0Sw

https://twitter.com/imSauravAnand07/status/1560947415955361792?s=20&t=CmCN5Rwh1BTnCQEmhiPafQ

close whatsapp