एशिया कप 2022 से शाहीन अफरीदी के बाहर होने पर मोहम्मद आमिर के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2022 से शाहीन अफरीदी के बाहर होने पर मोहम्मद आमिर के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां

जैसे ही यह खबर बाहर आई कि अफरीदी चोटिल होने की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं आमिर ने ट्वीट किया कि, 'मैं ट्विटर में ट्रेंडिंग कर रहा हूं लेकिन क्यों?"

shaheen afridi and mohammed amir (source-twitter)
shaheen afridi and mohammed amir (source-twitter)

20 अगस्त को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस बात की पुष्टि की कि टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी चोटिल होने की वजह से एशिया कप 2022 से बाहर कर दिए गए हैं। बता दें, एशिया कप 2022, 27 अगस्त से शुरू होने वाला है और इसका फाइनल मुकाबला 11 सितंबर को खेला जाएगा। पाकिस्तान का पहला मुकाबला भारत के खिलाफ 28 अगस्त को खेला जाएगा।

अफरीदी पिछले महीने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते हुए नजर नहीं आए हैं, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले के बाद एक भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला। पाकिस्तान इस समय नीदरलैंड के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेल रही है और शाहीन अफरीदी को पाकिस्तानी स्क्वाड में भी शामिल किया गया लेकिन वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन सके।

वहीं सभी को उम्मीद थी, कि शाहीन अफरीदी का एशिया कप में भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। लेकिन घुटने की चोट के चलते वह ना सिर्फ इस अहम टूर्नामेंट से बल्कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू टी-20 सीरीज से भी बाहर हो चुके हैं।

इसी के साथ टीम के एक और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल में पाकिस्तान टीम में शाहीन अफरीदी के ना होने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मोहम्मद आमिर ने साल 2020 के अंत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन पिछले साल जून माह में उन्होंने चयन के लिए खुद को उपलब्ध रखा था। हालांकि PCB ने उन्हें इस काबिल नहीं समझा कि उन्हें टीम में फिर से रखा जाए। जैसे ही यह खबर बाहर आई कि अफरीदी चोटिल होने की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं आमिर ने ट्वीट किया कि, ‘मैं ट्विटर में ट्रेंडिंग कर रहा हूं लेकिन क्यों?”

बोर्ड ने शाहीन अफरीदी को लेकर की पुष्टि

PCB ने यह पहले ही कह दिया था कि शाहीन अफरीदी को मेडिकल टीम द्वारा यह कह दिया गया है कि उन्हें 4-6 हफ़्तों तक आराम करने की जरूरत है। बोर्ड ने कहा कि शाहीन अफरीदी को टी-20 एशिया कप और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सात मुकाबलों की टी-20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है।

वो अब अक्टूबर महीने में होने वाली न्यूजीलैंड में ट्राई सीरीज में वापसी कर सकते हैं और टी-20 वर्ल्ड कप में भी जरूर खेलते हुए नजर आएंगे।

close whatsapp