बेन स्टोक्स का हैरान करने वाला बयान, कहा- पिता की मृत्यु के बाद क्रिकेट से नफरत करने लगा था - क्रिकट्रैकर हिंदी

बेन स्टोक्स का हैरान करने वाला बयान, कहा- पिता की मृत्यु के बाद क्रिकेट से नफरत करने लगा था

साल 2020 में हुआ था बेन स्टोक्स के पिता का देहांत।

Ben Stokes of England (Photo by Gareth Copley/Getty Images)
Ben Stokes of England (Photo by Gareth Copley/Getty Images)

बेन स्टोक्स अपने पिता की मृत्यु के बाद कितने भावुक हुए थे, इस बात से क्रिकेट जगत अच्छी तरह वाकिफ है। उनकी इच्छा के बावजूद, इंग्लैंड टीम के वर्तमान टेस्ट कप्तान अपने पिता के निधन के दौरान मौजूद नहीं थे और इससे उन्हें बहुत परेशानी हुई। बेन स्टोक्स ने हाल ही में बताया कि अपने पिता के देहांत के बाद से वो क्रिकेट से नफ़रत करने लगे थे।

उनके पिता गेरार्ड स्टोक्स का दिसंबर 2020 में ब्रेन कैंसर से एक साल की लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। उनके पिता के रग्बी खिलाड़ी थे और अपने अंतिम दिनों में क्राइस्टचर्च में थे जबकि उनके बेटे बेन स्टोक्स दक्षिण अफ्रीका में इंग्लैंड टीम के साथ थे। पिता की बीमारी के लिए कई बार उन्होंने नेशनल टीम को छोड़कर न्यूजीलैंड जाना पड़ा, जहां उनके पिता रहते थे।

मुझे क्रिकेट से नफरत हो गई थी- बेन स्टोक्स

द गार्जियन से बात करते हुए, स्टोक्स ने बताया कि कैसे उनके पिता ने उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2020 संस्करण में खेलने के लिए प्रोत्साहित किया था, वो स्टोक्स के अपने पिता के साथ आखिरी मुलाकात थी। विश्व कप विजेता ने कहा कि अगर उन्हें पता होता कि वह आखिरी बार अपने पिता को उस वक्त आखिरी बार देख रहे हैं तो वह चीजों को अलग तरह से करते।

अपना दर्द बयां करते हुए स्टोक्स ने कहा कि, ”मेरे पिता को मुझे राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते देखना पसंद था। वो हमेशा मुझे क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहते थे। लेकिन क्रिकेट के चलते ही मैं आखिरी बार अपने पिता को नहीं देख पाया था। इसी वजह से मुझे क्रिकेट से नफरत हो गई थी।”

स्टोक्स ने पिछले साल अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए खेल से ब्रेक लिया था क्योंकि वह पिता की मौत के कारण होने वाले पैनिक अटैक से जूझ रहे थे। पिता ब्रेन कैंसर के कारण दुनिया को अलविदा कह गए थे।

close whatsapp