सुरेश रैना ने IPL 2023 खेलने की उम्मीद के साथ फिर शुरू किया अभ्यास - क्रिकट्रैकर हिंदी

सुरेश रैना ने IPL 2023 खेलने की उम्मीद के साथ फिर शुरू किया अभ्यास

सुरेश रैना ने हाल ही में एक वीडियो किया है शेयर।

Suresh Raina Doing Batting Practise (Image Credit- Instagram)
Suresh Raina Doing Batting Practise (Image Credit- Instagram)

सुरेश रैना IPL जैसी लीग के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं, जिसके देखते हुए हुए उनका नाम मिस्टर IPL रखा गया था। भले ही रैना ने इस साल का आईपीएल ना खेला हो, लेकिन उनका क्रेज फैन्स के बीच कम नहीं हुआ है। जिसका उदाहरण है उनका एक नया वीडियो, जिसे फैन्स जमकर पसंद कर रहे हैं और शेयर कर रहे हैं।

IPL 2022 में सुरेश रैना नहीं आए थे नजर

जी हां, IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में सुरेश रैना को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा, साथ ही उनका सालों से चला आ रहा चेन्नई टीम से साथ भी खत्म हो गया। जिसके बाद वो इस साल मैदान पर नजर नहीं आए और फैन्स ने उन्हें काफी मिस भी किया।

IPL 2023 खेलने के सपने देखने लगे हैं सुरेश रैना!

*इंस्टाग्राम पर सुरेश रैना ने शेयर की है नई वीडियो रील।
*रील में बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं मिस्टर IPL।
*काफी समय बाद बल्लेबाजी करते हुए वीडियो डाला है रैना ने।
*शायद इस खिलाड़ी को अभी भी है IPL 2023 खेलने की उम्मीद।

सुरेश रैना की ये तैयारी क्या IPL 2023 के लिए हैं?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3)

खाली समय में कुकिंग करते हैं सुरेश

सुरेश रैना को जब भी खाली समय मिलता है वो कुकिंग शुरू कर देते हैं, जहां वो खाना बनाने के कई वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। साथ ही इस खिलाड़ी को अलग-अलग-अलग तरह के खाने को चखने का शौक है।

हाल ही में खाना पकाते हुए वीडियो किया था शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3)

close whatsapp