अबू धाबी टी-10 लीग के आगामी सीजन में शाकिब अल हसन करेंगें बांग्ला टाइगर्स टीम की कप्तानी - क्रिकट्रैकर हिंदी

अबू धाबी टी-10 लीग के आगामी सीजन में शाकिब अल हसन करेंगें बांग्ला टाइगर्स टीम की कप्तानी

अबू धाबी टी-10 के आगामी सीजन की शुरुआत 23 नवंबर से होगी।

Shakib Al Hasan. (Photo Source: Twitter)
Shakib Al Hasan. (Photo Source: Twitter)

बांग्लादेश टी-20 क्रिकेट टीम के कुछ समय पहले फिर से कप्तान नियुक्त किए जाने वाले अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन अब अबू धाबी टी-10 लीग के 5वें संस्करण में बांग्ला टाइगर्स टीम की भी कप्तानी करते हुए दिखेंगे। 35 साल के शाकिब ने इस लीग में आइकन खिलाड़ी के तौर पर शामिल हुए थे, जिसमें अब वह फाफ डु प्लेसिस की जगह पर टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

पिछले सीजन में बांग्ला टाइगर्स टीम ने 10 में से 6 मुकाबलों को अपने नाम करने के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर रहते हुए खत्म किया था। शाकिब के अलावा पूर्व भारतीय खिलाड़ी जो साल 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम दोनों का हिस्सा रह चुके शांताकुमारन श्रीसांत भी बांग्ला टाइगर्स के साथ एक मेंटोर के तौर पर जुड़ेंगे।

39 साल के श्रीसांत ने संन्यास लेने के बाद पहली बार किसी टीम के साथ एक सपोर्ट स्टाफ की भूमिका को निभाते हुए दिखाई देंगे। बांग्ला टाइगर्स टीम के मुख्य कोच की भूमिका पूर्व बांग्लादेश ऑलराउंडर खिलाडॉी आफताब अहमद निभा रहे हैं। इसके अलावा सहायक कोच के तौर पर नजमुल अबेदीन फहीम भूमिका में दिखाई देंगे।

वहीं टीम में खिलाड़ियों को लेकर बात की जाए तो उसमें शाकिब के अलावा न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो और वेस्टइंडीज के ओपनिंग बल्लेबाज एविन लुईस भी इस बार खेलते हुए दिखाई देंगे। लुईस को जहां टीम ने प्लेटिनम प्लेयर के तौर पर शामिल किया है, वहीं मुनरो ए-कैटेगिरी में शामिल थे। जबकि गेंदबाजी में टीम के पास मोहम्मद और युवा श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना दिखेंगे।

शाकिब का हमारी टीम से खेलना हम सभी के लिए काफी खुशी की बात है

अबू धाबी टी-10 लीग में बांग्ला टाइगर्स एक तरह से बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई देगी। जिसके बाद अब टीम की कप्तानी भी शाकिब अल हसन के करने से इस क्लब के मालिक मोहम्मद यासिन चौधरी ने अपनी खुशी को व्यक्त किया है। जिसमें उन्होंने शाकिब की तारीफ करने के साथ यह भी भरोसा जताया कि वह कप्तान के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभायेंगे।

उन्होंने अपने बयान में कहा कि, शाकिब एक काफी शानदार खिलाड़ी हैं और बांग्लादेश क्रिकेट का एक तरह से वह काफी बड़ा चेहरा है। पहले दिन से ही हम उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहते थे, लेकिन लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम के चलते हम ऐसा करने में कामयाब नहीं हो पा रहे थे, लेकिन अब आखिरकार वह खेलते हुए दिखाई देंगे।

close whatsapp