'यह सिर्फ एक और मैच है'- भारत-पाकिस्तान महामुकाबले को लेकर सौरव गांगुली का बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘यह सिर्फ एक और मैच है’- भारत-पाकिस्तान महामुकाबले को लेकर सौरव गांगुली का बयान

भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा।

Sourav Ganguly. (Photo by SAM PANTHAKY/AFP via Getty Images)
Sourav Ganguly. (Photo by SAM PANTHAKY/AFP via Getty Images)

आज यानी 27 अगस्त से एशिया कप टूर्नामेंट की शुरुआत होने वाली है। भारत और पाकिस्तान 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में इस टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला खेलेंगे। इसी के साथ भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को भरोसा है कि भारत के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली इस बात से वाकीफ हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के दबाव से कैसे निपटना है।

इसी के साथ BCCI के अध्यक्ष ने इस मुकाबले को सिर्फ ‘एक सामान्य मैच बताया। उन्होंने पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी के चोट को लेकर भी अपना बयान दिया। बता दें, घुटने में लगी चोट की वजह से शाहीन अफरीदी एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनके मुताबिक सिर्फ एक खिलाड़ी अकेले अपने दम पर टीम में ज्यादा बदलाव नहीं ला सकता और साथ ही यह भी याद दिलाया कि भारत के पास भी उनके स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं है।

सौरव गांगुली ने इंडिया टुडे से कहा कि, ‘भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला भी ‘सिर्फ एक और मुकाबला’ है। जो लोग लगातार खेलते हैं और जब मैं खेलता था तब मैं पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को कोई ‘स्पेशल मुकाबला’ नहीं मानता था। नॉकआउट मुकाबलों में अतिरिक्त दबाव जरूर होता है। लेकिन भारतीय टीम के सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल सभी अनुभवी खिलाड़ी हैं और उन्हें यह बात पता है कि कैसे दबाव को झेलना है।

विराट कोहली जल्द ही शानदार वापसी करेंगे: सौरव गांगुली

गांगुली ने पहले भी यही बात बोला थी कि, ‘विराट कोहली को एशिया कप से पहले काफी अभ्यास की जरूरत है क्योंकि इस समय उनका फॉर्म काफी खराब चल रहा है। विराट कोहली के हालिया फॉर्म को लेकर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि विराट कोहली जल्द ही अपने पुराने फॉर्म में वापस आएंगे। उन्होंने कहा कि ‘विराट काफी बड़े खिलाड़ी हैं। उनके पास रन बनाने का अपना अलग ही फार्मूला है। हम सबको उम्मीद है कि वो जल्द ही वापसी करेंगे।

सौरव गांगुली के मुताबिक भारतीय टीम ने इस समय काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में भी वह अपने इस प्रदर्शन को जारी रखेंगे। उनके मुताबिक हार्दिक पांड्या ने टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कहा कि, ‘पिछले साल हार्दिक पांड्या चोटिल थे और इस समय वह काफी अच्छा प्रदर्शन रहे हैं। इस समय वह गेंदबाजी भी कर रहे हैं। टीम में उनका होना काफी बड़ी बात है। गांगुली के मुताबिक टी-20 क्रिकेट में सभी खिलाड़ी काफी अच्छे होते हैं और जो भी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी वो यह टूर्नामेंट अपने नाम करेगी।

close whatsapp