एबी डिविलियर्स और फाफ डु प्लेसिस ने विराट कोहली के लिए 100वें T20I मैच से पहले साझा किए खास संदेश - क्रिकट्रैकर हिंदी

एबी डिविलियर्स और फाफ डु प्लेसिस ने विराट कोहली के लिए 100वें T20I मैच से पहले साझा किए खास संदेश

भारत और पाकिस्तान 28 अगस्त को दुबई में एक बार फिर आमने-सामने होंगे।

AB de Villiers, Virat Kohli and Faf du Plessis (Image Source: Twitter)
AB de Villiers, Virat Kohli and Faf du Plessis (Image Source: Twitter)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने 28 अगस्त को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले अपने अच्छे दोस्त और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पूर्व साथी विराट कोहली के लिए एक खास संदेश साझा किया है।

क्रिकेट जगत के चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान 28 अगस्त को दुबई में एक बार फिर आमने-सामने होंगे, और इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले के साथ विराट कोहली एक महीने से अधिक के लंबे ब्रेक के बाद मैदान में वापसी के लिए तैयार हैं। चूंकि पूर्व भारतीय कप्तान पिछले काफी समय से खराब दौर से गुजर रहे हैं, इसलिए पूरे भारत को उम्मीद है कि वह एशिया कप 2022 में अपनी लय में लौट आएंगे।

एबी डिविलियर्स और फाफ डु प्लेसिस ने विराट कोहली को दिए खास संदेश

इस बीच, भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला विराट कोहली का T20I क्रिकेट में 100वां मैच है, और आज रात मैदान में कदम रखते ही, वह खेल के सभी प्रारूपों में 100 या उससे अधिक मैच खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। इस अवसर पर एबी डिविलियर्स और फाफ डु प्लेसिस ने उन्हें बधाई दी है।

एबी डिविलियर्स ने स्टार स्पोर्ट्स द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किये गए एक वीडियो में कहा: “मैं अपने बहुत अच्छे दोस्त विराट कोहली को खेल के तीनों प्रारूपों में 100 मैच खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी बनने पर बधाई देना चाहता हूं। विराट, क्या कमाल की उपलब्धि है! हम सभी को आप पर बहुत गर्व है, और आपको आपके 100वें T20I मैच के लिए शुभकामनाएं। आज हम सभी आपको देख रहे होंगे।”

इस बीच दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज और आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने भी विराट कोहली को एक खास संदेश दिया है। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स द्वारा ट्विटर पर साझा किये गए एक वीडियो में कहा: “नमस्ते विराट, मैं आपको इस वीडियो संदेश के माध्यम से आपको 100वें टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच पर बधाई देना चाहता हूं। आज आप खेल के तीनों प्रारूपों में 100 मैच खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनने जा रहे हैं। आपके शानदार रिकॉर्ड की सूची में यह एक और बड़ी उपलब्धि है। आपके पास अभी भी क्रिकेट को देने के लिए बहुत कुछ बचा है, जिसे देखने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं। आपको एशिया कप 2022 के लिए बधाई और शुभकामनाएं।”

 

close whatsapp