भारत-पाकिस्तान की टीमों को गालियां देने में लगे हैं शोएब अख्तर!
शोएब अख्तर ने YouTube पर वीडियो किया पोस्ट।
अद्यतन - अगस्त 29, 2022 11:45 पूर्वाह्न

भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच हो और उसे लेकर शोएब अख्तर कोई बयान ना दे, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। जी हां, इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जहां कल रात दोनों टीमों के बीच एशिया कप में मुकाबला खेला गया और उसके बाद शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड कर दिया।
माहौल ही अलग था भारत-पाकिस्तान मैच में तो
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने थे, वहीं ये धमाकेदार मुकाबला खेला जा रहा था दुबई में और वहां के मैदान का माहौल ही काफी ज्यादा अलग था। दोनों टीमों के फैन्स मैदान पर पहुंचे थे और स्टेडियम पूरी तरह भरा हुआ था, वहीं टॉस के समय काफी दर्शकों ने काफी शोर भी मचाया। इस कारण रोहित और बाबर को थोड़ी देर के लिए चुप रहना पड़ा और लोगों के शांत होने का इंतजार करना पड़ा।
भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर ये क्या बोल गए शोएब अख्तर?
*भारत-पाकिस्तान के मैच पर शोएब अख्तर ने YouTube पर वीडियो किया पोस्ट।
*दोनों टीमों ने हारने की पूरी कोशिश की थी- शोएब अख्तर।
*बाबर आजम को नहीं करना चाहिए बल्लेबाजी में ओपन- अख्तर।
*अख्तर बोले पाकिस्तान टीम ने बल्लेबाजी क्रम में काफी छेड़छाड़ किया।
भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर अख्तर का वीडियो
हार्दिक पांड्या रहे मैच के हीरो
दूसरी ओर टीम इंडिया की तरफ से मैच के हीरो हार्दिक पांड्या रहे, इस मुकाबले में उन्होंने साबित कर दिया कि वो क्यों शानदार ऑलराउंडर हैं। हार्दिक ने पहले गेंदबाजी में कमाल करते हुए 3 विकेट लिए, उसके बाद बल्लेबाजी में 17 गेंदों में 33 रन बना डाले।