ऑस्ट्रेलिया ने जिंबाब्वे को दूसरे वनडे मैच में 8 विकेट से एकतरफा मात देने के साथ सीरीज में ली 2-0 की अजेय बढ़त
मिचल स्टार्क और एडम जम्पा ने इस मुकाबले में 3-3 विकेट अपने नाम किए।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - अगस्त 31, 2022 2:25 अपराह्न

ऑस्ट्रेलिया और जिंबाब्वे के बीच में इस समय 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसका पहला मुकाबला मेजबान टीम ने जहां शानदार तरीके से अपने नाम किया था। वहीं दूसरे मुकाबले को भी उन्होंने एकतरफा 8 विकेट से अपने नाम करने के साथ इस वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की तरफ से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसके चलते जिंबाब्वे की टीम 27.5 ओवरों में सिर्फ 96 रन बनाकर सिमट गई। जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस आसान से लक्ष्य को 2 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 14.4 ओवरों में हासिल कर लिया। टीम की तरफ से बल्लेबाजी में स्टीव स्मिथ ने शानदार 47 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे।
मिचल स्टार्क और एडम जम्पा के आगे एक ना चली जिंबाब्वे के बल्लेबाजों की
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसे उनके तेज गेंदबाजों ने पूरी तरह से सही साबित करते हुए सिर्फ 14 के स्कोर तक जिंबाब्वे टीम 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी थी। यहां से मेहमान टीम के लिए मैच में वापसी करना काफी कठिन दिखने लगा था। जिसके चलते टीम पहले 10 ओवरों में सिर्फ 25 रन ही बनाने में कामयाब हो सकी।
सीन विलियम्स और सिंकदर रजा ने जरूर पारी को थोड़ा संभालने का प्रयास किया लेकिन रजा के 17 रन बनाकर पवेलियन लौटने के साथ एक बार फिर से विकेट गिरने का सिलसिला देखने को मिला। जिसके चलते जिंबाब्वे की टीम सिर्फ 96 रन बनाकर इस मैच में सिमट गई। टीम की तरफ से विलियम्स ने सर्वाधिक 29 रनों की पारी खेली। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से गेंदबाजी में मिचल स्टार्क और एडम जम्पा ने 3-3 विकेट जहां अपने नाम किए। वहीं कैमरुन ग्रीन 2 जबकि हेजलवुड और एश्टन एगर ने 1-1 विकेट हासिल किया।
स्टीव स्मिथ ने खेली शानदार पारी और टीम को दिलाई आसान जीत
97 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं देखने को मिली। जिसमें टीम ने अपना पहला विकेट 15 के स्कोर पर जहां डेविड वार्नर के रूप में गंवा दिया वहीं 16 के स्कोर पर कप्तान आरोन फिंच भी पवेलियन लौट गए। लेकिन यहां से स्टीव स्मिथ ने एलेक्स कैरी के साथ मिलकर टीम को और कोई झटका नहीं लगने दिया और पहले 10 ओवरों में स्कोर को 57 रनों तक पहुंचा दिया।
इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरी तरह से मैच में हावी दिख रही थी और स्मिथ लगातार तेजी से टीम को जीत तरफ लेकर जाने का काम कर रहे थे। जिससे मेजबान टीम ने सिर्फ 14.4 ओवरों में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। स्मिथ ने 41 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 47 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं एलेक्स कैरी के बल्ले से भी 33 गेंदों में 26 रनों की पारी देखने को मिली।
यहां पर देखिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत पर सोशल मीडिया पर सभी ने दी किस तरह से प्रतिक्रिया:
Boys won a series in a dominating way. Nice warm-up for upcoming T20I series against India #AUSvZIM
— Kopite Kiran (@ynwa_kiruu) August 31, 2022
Steve Smith in ODIs when he bats at no 3
69 innings
3380 runs
10 100s
20 50s
Average : 55.40
Strike Rate : 87.54102 * vs England in Hobart 2015
105 vs India at 2015 WC
149 vs India at Perth 2016
164 vs NZ at SCG 2016
Two 62 ball 100s vs India in 2020#AUSvZIM#Cricket pic.twitter.com/xRfEYuaZ2X— Arnav Singh (@Arnavv43) August 31, 2022
Sheer dominance by Australia to take an unassailable lead in the three-match series 🙌 #AUSvZIM pic.twitter.com/KZii5ROFQc
— cricket.com.au (@cricketcomau) August 31, 2022
#AUSvZIM match summary 👇 pic.twitter.com/U439zMFNZH
— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) August 31, 2022
Highest men's ODI batting average since the start of 2020 (minimum 10 innings):
81.56 – Babar Azam 🇵🇰
67.63 – Steve Smith 🇦🇺
66.23 – Rassie van der Dussen 🇿🇦
65.66 – Aqib Ilyas 🇴🇲
60.55 – Glenn Maxwell 🇦🇺 #AUSvZIM— Faiz Fazel (@theFaizFazel) August 31, 2022
Aaron Finch against Richard Ngarava in this series:
2/2 from 2.2 overs#AUSvZIM pic.twitter.com/U8goOsMlVS— Faiz Fazel (@theFaizFazel) August 31, 2022
Highest men's ODI batting average since the start of 2020 (minimum 10 innings):
81.56 – Babar Azam 🇵🇰
67.63 – Steve Smith 🇦🇺
66.23 – Rassie van der Dussen 🇿🇦
65.66 – Aqib Ilyas 🇴🇲
60.55 – Glenn Maxwell 🇦🇺 #AUSvZIM— Hassan Bilal (@Hbinfo56) August 31, 2022
Australia won 💛💛💛💛 #AUSvZIM
— Mubashar Jahangir 🇵🇰 (@Cric_FTball22) August 31, 2022
Indian Army conducted a #medical and #veterinary camp at #Doda …. #IndianArmyPeoplesArmy #JammuNews #AmritMahotsav #AsiaCupT20 #INDvsHK #WWENXT #AUSvZIM #Cobra #wednesdaythought pic.twitter.com/JbhiqIhyNb
— Monibhagat (@Paribhagat12345) August 31, 2022
https://twitter.com/krishsheth2006/status/1564849967159603200