कैसे हॉन्ग कॉन्ग टीम ने जीत लिया कोहली का 'विराट' दिल? - क्रिकट्रैकर हिंदी

कैसे हॉन्ग कॉन्ग टीम ने जीत लिया कोहली का ‘विराट’ दिल?

विराट कोहली ने मैच के बाद एक इंस्टाग्राम स्टोरी की शेयर।

Virat Kohli (Image Source: Instagram)
Virat Kohli (Image Source: Instagram)

हॉन्ग कॉन्ग कल भले ही टीम इंडिया के खिलाफ मैच हार गई है, लेकिन इस टीम के कई सपने पूरे हो गए और हॉन्ग कॉन्ग टीम के खिलाड़ियों के चेहरे पर एक अलग ही रौनक देखने को मिल रही थी। वहीं मैच के बाद इस टीम ने ऐसा कुछ कर दिया, जिसने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का दिल जीत लिया।

हॉन्ग कॉन्ग की टीम में ज्यादातर खिलाड़ी बाहर के हैं

जी हां, आपने एक दम सही पढ़ा है, हॉन्ग कॉन्ग टीम में ज्यादातर खिलाड़ी बाहर के देश के हैं। जहां इस टीम में पाकिस्तान, भारत और इंग्लैंड सहित कई देशों के खिलाड़ी एक साथ खेलते हैं, वहीं जब ये क्रिकेट नहीं खेलते तो अलग-अलग नौकरियां करते हैं।

हॉन्ग कॉन्ग टीम ने विराट को दिया एक प्यारा संदेश

*विराट कोहली ने मैच के बाद एक इंस्टाग्राम स्टोरी की शेयर।
*स्टोरी में विराट ने हॉन्ग कॉन्ग टीम की जर्सी की लगाई थी तस्वीर।
*जर्सी पर इस टीम ने विराट को लेकर लिखा था एक खास संदेश।
*इस पर लिखा था- विराट एक पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए शुक्रिया

जर्सी की इस तस्वीर को विराट ने किया शेयर

 (Image Source: Instagram)
(Image Source: Instagram)

कल रात हुए मैच के नतीजे पर एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Cricket Hong Kong (@hkcricket)

दो टीमें पहुंची एशिया कप 2022 के सुपर 4 में

इस बार का एशिया कप काफी मजेदार हो रहा है, तो दूसरी ओर टीम इंडिया औ अफगानिस्तान सुपर 4 में अपनी जगह को पक्की कर चुकी है। आज इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश और श्रीलंका का मैच होगा, ये टीमें अपने 1-1 मैच हार चुकी और आज दोनों जीत का खाता खोलने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

close whatsapp