हांगकांग के खिलाफ सूर्यकुमार यादव के कारनामें पर विराट कोहली की 'क्या है ये?' प्रतिक्रिया हुई वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

हांगकांग के खिलाफ सूर्यकुमार यादव के कारनामें पर विराट कोहली की ‘क्या है ये?’ प्रतिक्रिया हुई वायरल

विराट कोहली ने हांगकांग के खिलाफ नाबाद 59 रनों की पारी खेली।

Virat Kohli (Image Source: Twitter)
Virat Kohli (Image Source: Twitter)

विराट कोहली उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जो अपनी भावनाओं को मैदान पर जाहिर करने से कतराते नहीं हैं। इस समय वह 31 अगस्त को एशिया कप 2022 में भारत और हांगकांग के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान सूर्यकुमार यादव की दमदार पारी को लेकर दी हुई प्रतिक्रिया के कारण चर्चा में है।

इस एशिया कप 2022 मुकाबले में जहां विराट कोहली ने 44 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 59 रनों की पारी खेली, वहीं सूर्यकुमार यादव ने मात्र 26 गेंदों में 6 चौको और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 68 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा, दोनों स्टार बल्लेबाजों ने नाबाद 98 रनों की साझेदारी की और भारत को हांगकांग के खिलाफ 20 ओवरों में 192 रनों का स्कोर खड़ा करने में मदद की।

विराट कोहली की सूर्यकुमार यादव को लेकर एक और प्रतिक्रिया आई सामने

जिसके जवाब में हांगकांग क्रिकेट टीम केवल 152 रन बना पाई, और इस तरह भारत ने यह मुकाबला 40 रनों से जीत कर सुपर फोर स्टेज के लिए क्वालीफाई कर लिया। इस बीच, विराट कोहली बल्ले के साथ सूर्यकुमार के प्रदर्शन से काफी प्रभावित थे और यहां तक कि उन्होंने अंतिम ओवर में स्ट्राइक भी नहीं ली और मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ने इस ओवर में चार छक्कों की मदद से 26 रन बटोरे।

भारत की पारी के बाद, कोहली ने सूर्यकुमार के आगे सिर झुकाकर उनकी तूफानी पारी के लिए उन्हें सलाम किया। जिसके कुछ ही समय बाद पवेलियन लौटते समय कोहली ने ड्रेसिंग रूम की ओर हाथ से इशारा करते हुए सूर्यकुमार की पारी को लेकर कहा ‘क्या है ये?’, और फिर सूर्या से हंसकर मिलते हुए दोनों पवेलियन के लिए निकल पड़े। उनकी यह प्रतिक्रिया इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

यहां देखिए वीडियो –

https://twitter.com/KuchNahiUkhada/status/1565042211120906240?

आपको बता दें, भारत और अफगानिस्तान दोनों ने जारी एशिया कप 2022 में सुपर फोर के लिए क्वालीफाई कर लिया है, और अगले चरण के मैच 3 सितम्बर से शुरू हो रहे है।

close whatsapp