एशिया कप 2022: श्रीलंका ने सुपर-4 के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को रोमांचक तरीके से मात देने के साथ पिछली हार का भी लिया बदला - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2022: श्रीलंका ने सुपर-4 के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को रोमांचक तरीके से मात देने के साथ पिछली हार का भी लिया बदला

श्रीलंका की तरफ से भानुका राजपक्षे ने अहम मौके पर सिर्फ 14 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली।

Sri Lanka Team (Photo Source: Twitter)
Sri Lanka Team (Photo Source: Twitter)

एशिया कप 2022 के सुपर-4 मैचों का आगाज 3 सितंबर से श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच शारजाह के मैदान पर खेले गए मैच के साथ हो चुका है। इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने शानदार तरीके से लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया और जीत का खाता भी खोला। अफगानिस्तान की टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था, जिसमें रहमनुल्लाह गुरबाज ने शानदार 84 रनों की पारी खेली।

वहीं 176 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम की तरफ से भले ही किसी भी बल्लेबाज की तरफ से अर्धशतकीय पारी देखने को ना मिली हो लेकिन इसके बावजूद 30 से अधिक रनों की कुछ अहम पारियां देखने को मिली जिससे टीम ने 19.1 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस ने सर्वाधिक 36 रनों की पारी खेली।

रहमनुल्लाह गुरबाज की शानदार पारी और अफगान टीम ने खड़ा किया बड़ा स्कोर

श्रीलंका टीम के कप्तान दसुन शनाका ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद अफगानिस्तान की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे रहमनुल्लाह गुरबाज और हजरतुल्लाह जजई के बीच में पहले विकेट के लिए 46 रनों की शानदार साझेदारी देखने को मिली। जिसके बाद अफगानिस्तान की टीम पहले 6 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 49 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। यहां से गुरबाज और इब्राहिम जादरान के बीच में दूसरे विकेट के लिए अहम साझेदारी देखने को मिली।

जिसमें दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी करने के साथ टीम के लिए बड़े स्कोर की नींव को पूरी तरह से रख दिया था। जिसमें गुरबाज 45 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 84 रनों की पारी खेलने में कामयाब हो सके। लेकिन इसके बाद अंत के ओवरों में अफगानिस्तान की टीम उस तेजी के सात रन नहीं बना सकी। जिसके चलते टीम 20 ओवरों में 175 के स्कोर तक पहुंचने में ही कामयाब रही। वहीं श्रीलंका की तरफ से दिलशान मधुशनाका ने 2 जबकि असिता फर्नांडो और महेश तीक्षणा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

लगातार रन गति बनाए रखने के साथ लक्ष्य को किया श्रीलंका टीम ने हासिल

176 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम को कुसल मेंडिस और पथुम निसांका की ओपनिंग जोड़ी ने काफी अच्छी शुरुआत देने का काम किया। जिसमें दोनों ने मिलकर पहले 6 ओवर में स्कोर को 57 रन तक पहुंचा दिया लेकिन इसके बाद मेंडिस 36 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। वहीं 80 के स्कोर पर श्रीलंका की टीम को दूसरा झटका पथुम निसांका के रूप में लगा जो 35 रन बनाकर आउट हो गए।

यहां से दनुष्का गुनातिलका ने एक छोर से पारी को संभालते हुए लगातार रन गति को बनाए रखने का काम किया। वहीं भानुका राजपक्षे ने भी सिर्फ 14 गेंदों में 31 रनों की पारी खेलकर टीम की जीत को पूरी तरह से पक्का कर दिया। गुनातिलका के बल्ले से भी 20 गेंदों में 33 रनों की शानदार पारी देखने को मिली। अब श्रीलंका की टीम सुपर-4 में अपना अगला मुकाबला 6 सितंबर को भारत के खिलाफ दुबई के मैदान पर खेलना है।

यहां पर देखिए श्रीलंका की जीत पर सोशल मीडिया पर सभी ने दी किस तरह से अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/Mrirrelevant___/status/1566119778778902529?s=20&t=wGn982Qykq_EaJ2sExsKdQ

https://twitter.com/Muja_kyu_Nikala/status/1566120366497480708?s=20&t=wGn982Qykq_EaJ2sExsKdQ

https://twitter.com/rahmanfaizer_/status/1566123694576918529?s=20&t=wGn982Qykq_EaJ2sExsKdQ

https://twitter.com/KasunGamageLive/status/1566125118144880640?s=20&t=6RkrDCwjaLmPP9ap6ABfqg

close whatsapp