हर दूसरे दिन विराट कोहली की आलोचना करने बैठ जाते हैं राशिद लतीफ - क्रिकट्रैकर हिंदी

हर दूसरे दिन विराट कोहली की आलोचना करने बैठ जाते हैं राशिद लतीफ

एशिया कप 2022 में अब तक अच्छे लय में दिखे हैं विराट कोहली।

Virat Kohli & Rashid Latif (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli & Rashid Latif (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने एक बार फिर से सीनियर भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के टी-20 प्रारूप में बल्लेबाजी करने के तरीके की आलोचना की है। पूर्व पाक खिलाड़ी ने उन्हें एक महान एकदिवसीय खिलाड़ी करार दिया, लेकिन T20I में एंकर की भूमिका निभाने के लिए उनकी आलोचना की।

लतीफ ने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा या सूर्यकुमार यादव की तरह आक्रामक क्रिकेट नहीं खेल सकते हैं। ये दोनों क्रिकेटर खेल के किसी भी चरण में अपनी स्ट्राइक रेट को बदल सकते हैं।

अपने यूट्यूब चैनल पर राशिद लतीफ ने कहा कि, “विराट कभी भी महान टी-20 खिलाड़ी नहीं रहे हैं। हम उनकी तुलना केन विलियमसन, जो रूट या स्टीव स्मिथ से करते हैं, लेकिन उनमें से कोई भी टी-20 में मैच जीतने वाला खिलाड़ी नहीं है। ये सभी एंकर की भूमिका निभाते हुए खेल को साथ लेकर चलते हैं। विराट कोहली एक महान वनडे खिलाड़ी हैं लेकिन वो रोहित शर्मा या सूर्यकुमार यादव नहीं बन सकते।”

एक बार फिर से राशिद लतीफ ने की विराट कोहली की आलोचना

उन्होंने कहा कि, विराट कोहली भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के ठीक विपरीत बल्लेबाजी करते हैं। विराट 30-35 गेंदें खेलने के बाद ही बड़े स्ट्रोक मारना शुरू करते हैं। लेकिन धोनी के साथ ऐसा नहीं था वो तेन चार डॉट गेंद खेलने के बाद ही तीन-चार बड़े छक्के भी लगा सकते हैं।

लतीफ ने कहा कि, “वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए भी उसी अंदाज में खेलते हैं। एमएस धोनी एक अलग तरह के खिलाड़ी हैं। अगर वह 3-4 डॉट बॉल खेलता है, तो वह तीन-चार छक्के लगा सकता है और डॉट बॉल की भरपाई कर सकता है। विराट कोहली 30-35 गेंद खेलकर हिट करना शुरू करते हैं। रोहित शर्मा उस तरह के खिलाड़ी हैं जो पावरप्ले का बखूबी इस्तेमाल करते हैं।”

विराट कोहली ने हांगकांग के खिलाफ पिछले मैच में 44 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए, जिसमें एक चौका और तीन छक्के शामिल थे। इसके साथ ही 101 टी-20 इंटरनेशनल में विराट ने 50.77 की औसत से 3,402 रन बनाए हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 31 अर्धशतक भी लगाए हैं।

close whatsapp