विराट की आलोचना करने वाले राशिद लतीफ को वसीम जाफर ने दिया करारा जवाब - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट की आलोचना करने वाले राशिद लतीफ को वसीम जाफर ने दिया करारा जवाब

राशिद लतीफ ने कहा था कि विराट कभी सूर्यकुमार यादव नहीं बन सकते।

Rashid Latif, Virat Kohli & Wasim Jaffer  (Image Source: Twitter)
Rashid Latif, Virat Kohli & Wasim Jaffer (Image Source: Twitter)

भारत और पाकिस्तान चल रहे 2022 एशिया कप में सुपर 4 चरण के दौरान दूसरी बार आमने-सामने हुई। इस मैच के दौरान भी फैंस को भरपूर रोमांच देखने को मिला। लेकिन मैच से पहले पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ ने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। उसके बाद अब पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने अपने विवादास्पद बयान के लिए पूर्व क्रिकेटर की आलोचना की।

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने हांगकांग के खिलाफ मैच में नाबाद अर्धशतक लगाकर फॉर्म की एक झलक दिखाई थी क्योंकि इससे पहले उन्होंने टूर्नामेंट में भारत के शुरुआती मैच में पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। उसी के बाद राशिद लतीफ ने विराट कोहली को लेकर एक अजीबोगरीब बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि कोहली T20I में रोहित शर्मा या सूर्यकुमार यादव की तरह कभी बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे।

राशिद लतीफ़ को वसीम जाफर ने दिया करारा जवाब

लतीफ की टिप्पणी पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वासिफ जाफर को अच्छी नहीं लगी। वसीम जाफर ने लोगों को खेल के सबसे छोटे प्रारूप में उनकी निरंतरता को याद दिलाते हुए, क्रिकट्रैकर के ‘बैटब्रिक्स 7 प्रेजेंट्स रन की’ रननीति’ शो में कहा कि, “विराट कोहली का T20I क्रिकेट में औसत 50+ का है। वह निरंतर प्रदर्शन करने वाले  खिलाड़ियों में से एक है। वह एक महान खिलाड़ी है। यह बिल्कुल सही बयान नहीं है।”

इससे पहले, लतीफ ने विराट कोहली को खेल के लंबे प्रारूपों में एक महान खिलाड़ी माना था, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वह कभी भी रोहित या सूर्यकुमार नहीं बन सकते, जो पूर्व भारतीय कप्तान के विपरीत तेज गति से स्कोर करते हैं और पावरप्ले का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने आईपीएल के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिताब नहीं जीत पाने के लिए विराट की बल्लेबाजी को जिम्मेदार ठहराया।

पाकिस्तान के खिलाफ विराट ने जड़ा अर्धशतक 

पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए सुपर-4 मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए थे। इस पारी में टीम इंडिया की ओर से सबसे सफल बल्लेबाज विराट कोहली ही रहे। विराट कोहली ने इस मैच में 44 गेंदों पर 60 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 1 छक्का निकले। वहीं उनका स्ट्राइक रेट भी 136.36 का रहा।

close whatsapp