"ये अफरीदी का प्रभाव है": मोहम्मद हफीज ने बताया आर अश्विन को एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ क्यों नहीं मिला मौका - क्रिकट्रैकर हिंदी

“ये अफरीदी का प्रभाव है”: मोहम्मद हफीज ने बताया आर अश्विन को एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ क्यों नहीं मिला मौका

मोहम्मद हफीज ने एशिया कप 2014 के एक रोमांचक लीग मैच को याद किया।

R Ashwin and Mohammad Hafeez (Image Source: Twitter)
R Ashwin and Mohammad Hafeez (Image Source: Twitter)

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने बताया कि अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को 4 सितंबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप 2022 के सुपर फोर मुकाबले के लिए क्यों नहीं चुना गया।

आपको बता दें, पाकिस्तान ने यह रोमांचक मुकाबला पांच विकेट से जीतकर भारत से ग्रुप मैच में मिली पांच विकेट की हार का बदला लिया  है। भारत को चोटिल ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और अस्वस्थ तेज गेंदबाज आवेश खान के कारण पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 के सुपर फोर मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में मजबूरन कुछ बदलाव करने पड़े।

रविचंद्रन अश्विन को पाकिस्तान के खिलाफ दोनों मैचों में नहीं मिला मौका

हालांकि, कई लोगों को उम्मीदे थी कि आर अश्विन पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में रवींद्र जडेजा की जगह लेंगे, लेकिन भारतीय प्रबंधन ने दीपक हुड्डा और रवि बिश्नोई के साथ आगे बढ़ने के फैसले से सभी को चौंका दिया। चूंकि भारत ने युजवेंद्र चहल और रवि बिश्नोई को प्राथमिकता दी, अनुभवी ऑफ-स्पिनर अश्विन को एक बार फिर जारी एशिया कप 2022 में मौका नहीं मिल पाया।

इस बीच, अश्विन को पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर अनदेखा किए जाने के भारत के फैसले पर मोहम्मद हफीज ने बड़ा ही दिलचस्प बयान दिया है, क्योंकि भारतीय स्पिनर को ग्रुप मैच भी मौका नहीं दिया गया था।

मोहम्मद हफीज ने एशिया कप 2014 के एक रोमांचक लीग मैच को याद किया, जहां पाकिस्तान टीम ने आखिरी ओवर में एक विकेट से भारत के खिलाफ जीत दर्ज की थी, और इसका श्रेय आर अश्विन को जाता है, क्योंकि उनके खिलाफ शाहिद अफरीदी ने अंतिम ओवर में लगातार दो छक्के लगातार अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का मानना ​​है कि आठ साल पहले जो हुआ था उस डर के कारण टीम इंडिया अनुभवी स्पिनर को पाकिस्तान के खिलाफ मौका नहीं दें रही है, और इसका पूरा श्रेय शाहिद अफरीदी को जाता है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा: “अश्विन के हाल के भारत बनाम पाकिस्तान मैचों में नियमित रूप से नहीं खेलने का कारण एशिया कप 2014 में शाहिद अफरीदी का बूम बूम मास्टर स्ट्रोक है।”

पाकिस्तान के पीटीवी स्पोर्ट्स चैनल पर बात करते हुए उन्होंने कहा: “शाहिद भाई, बहुत-बहुत शुक्रिया। वो जो आपने एशिया कप 2014 में दो छक्के लगा के मैच खत्म किया था ना, ये उसका प्रभाव है।”

यहां देखिए मोहम्मद हफीज की ट्विटर पोस्ट –

close whatsapp