वीडियो: रोहित शर्मा ने जड़ा खतरनाक छक्का, स्टैंड्स में मौजूद सेक्योरिटी गार्ड हुआ घायल
रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में खेली 71 रनों की पारी।
अद्यतन - सितम्बर 7, 2022 9:22 पूर्वाह्न
एशिया कप 2022 के तीसरे सुपर-4 मुकाबले में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने थी। दोनों टीमों के बीच यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला सुपर-4 मुकाबला हारने के बाद टीम इंडिया को श्रीलंका के हाथों भी हार का सामना करना पड़ा। कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में 71 रनों की पारी जरूर खेली लेकिन इससे वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में बल्लेबाजी के दौरान पूरी लय में नजर आए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 4 छक्के लगाए। उन्होंने तीन छक्के तो लेग साइड की की तरफ मारे। लेकिन इस दौरान उनका एक छक्का स्टेडियम में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड को जाकर लगी। गेंद लगने के बाद सेक्योरिटी गार्ड काफी दर्द में दिखे।
दरअसल यह घटना पारी के 10वें ओवर की है। उस ओवर की पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा ने असिथा फर्नाडो के खिलाफ बेहतरीन पुल शॉट लगाया और गेंद सीधे बाउंड्री लाइन के पार पहुंची। इस दौरान स्टेडियम में खड़े एक सिक्योरिटी गार्ड को गेंद शरीर के पीछले हिस्से में लगी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखिए रोहित शर्मा का वो शॉट
#INDvSL#RohitSharma𓃵
That man to Rohit be like :
Muze kyu toda pic.twitter.com/JDpvDRlE9d— Shivam Sonawane (@Shivam2209) September 6, 2022
एशिया कप 2022 में इससे पहले खेले गए तीन मुकाबलों में रोहित शर्मा को शुरुआत मिल रही थी लेकिन उसे वो बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद फैंस और एक्सपर्ट उनके उनके फॉर्म और स्ट्राइक रेट को लेकर सवाल उठा रहे थे। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ मैच में रोहित दूसरे छोर से विकेट गिरने के बावजूद आक्रामक अंदाज में खेलते रहे। उन्होंने सिर्फ 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और भारत को खेल में बनाए रखा।
श्रीलंका के खिलाफ भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद रोहित ने कप्तानी पारी खेलते हुए 41 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के जड़कर 72 रन बनाए। उनकी अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत ही भारत ने श्रीलंका के सामने 174 रन का लक्ष्य रखा।