एरोन फिंच की वनडे प्रारूप में इन उपलब्धियों को जानकार आप भी रह जाएंगे हैरान - क्रिकट्रैकर हिंदी

एरोन फिंच की वनडे प्रारूप में इन उपलब्धियों को जानकार आप भी रह जाएंगे हैरान

एरोन फिंच ने ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे डेब्यू 2013 में किया था और तब से उन्होंने 145 मुकाबलों में 39.13 के औसत और 87.83 के स्ट्राइक रेट से 5401 रन बनाए हैं।

Aaron Finch
Aaron Finch. (Photo credit should read SAEED KHAN/AFP/Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के लिमिटेड ओवर्स कप्तान एरोन फिंच ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार (11 सितंबर) को वो अपना आखिरी वनडे मैच खेलेंगे। हालांकि टीम के लिए एक अच्छी खबर यह भी है कि फिंच टी-20 प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया के लिए आगे भी खेलेंगे और टीम की कप्तानी भी करेंगे।

बता दें, पिछले कुछ समय से एरोन फिंच का फॉर्म वनडे प्रारूप में काफी खराब चल रहा है। वो बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं। पिछले 7 वनडे मुकाबलों में उनका स्कोर 0,5,5,1,15,0 और 0 रहा है। इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही चैपल हैडली ट्रॉफी सीरीज में भी उन्होंने दो मुकाबलों में मात्र 5 रन बनाए हैं।

एरोन फिंच ने ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे डेब्यू 2013 में किया था और तब से उन्होंने 145 मुकाबलों में 39.13 के औसत और 87.83 के स्ट्राइक रेट से 5401 रन बनाए हैं। एक समय था जब एरोन फिंच इस प्रारूप के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक हुआ करते थे। उन्होंने तमाम मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलवाई है। हालांकि इस साल वो बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं।

ऐसे कई रिकॉर्ड्स हैं जो एरोन फिंच ने अपने वनडे करियर में बनाए हैं। आज हम आपको उन्ही रिकॉर्ड्स और उपलब्धियों के बारे में बताते हैं:

ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे सबसे ज्यादा वनडे शतक जड़ने वाले बल्लेबाज है एरोन फिंच

आपको जानकार हैरानी होगी कि एरोन फिंच ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे ज्यादा वनडे शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस प्रारूप में अभी तक कुल 17 शतक जड़े हैं। पहले नंबर पर रिकी पोंटिंग है जिनके नाम 29 शतक है, वहीं दूसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर और मार्क वॉ हैं जिनके नाम 18-18 शतक हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान के रूप में दूसरे सबसे ज्यादा वनडे शतक

ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी करते हुए फिंच ने 6 वनडे शतक जड़े हैं जो कि अपने आप में एक शानदार रिकॉर्ड है। वो इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं, पहले स्थान पर रिकी पोंटिंग है जिन्होंने अपनी कप्तानी में 22 शतक जड़े हैं।

वनडे में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर

एरोन फिंच ने इंग्लैंड के खिलाफ सात वनडे शतक जड़े हैं। वो वनडे में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

2015 वर्ल्ड कप विजेता

एरोन फिंच की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया टीम ने 2015 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था और साथ ही साथ टी-20 वर्ल्ड कप 2021 भी। इन दोनों टूर्नामेंट में फिंच ने सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि कप्तान के रूप में भी शानदार प्रदर्शन किया था।

ऑस्ट्रेलिया के पुरुष वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर (2020)

बता दें, एरोन फिंच ने 2020 में वनडे प्रारूप में 51.86 के औसत से 1,141 रन बनाए थे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी और टीम साथी उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर को मात देकर ऑस्ट्रेलिया पुरुष वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड अपने नाम किया था

close whatsapp