पाकिस्तान की हार के बाद बेसुध हुआ वायरल फैन मोमिन शाकिब! - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान की हार के बाद बेसुध हुआ वायरल फैन मोमिन शाकिब!

एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका से हारा पाकिस्तान।

Momin Saqib (Image Credit- Instagram)
Momin Saqib (Image Credit- Instagram)

श्रीलंका ने पाकिस्तान को मात देते हुए एशिया कप 2022 पर कब्जा जमा लिया, दूसरी ओर पाक टीम का वायरल फैन मोमिन शाकिब इस हार से टूट गया है। जिसका सबूत इस फैन ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दिया, हर बार की तरह इस बार भी मोमिन ने इंस्टाग्राम रील के जरिए अपना दुख फैन्स के साथ शेयर किया।

विराट से मिलने के बाद काफी खुश हुआ था मोमिन शाकिब

इस एशिया कप में पाकिस्तान के वायरल फैन मोमिन शाकिब की टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली से भी मुलाकात हुई थी, जिसके बाद वो काफी खुश हुए थे और इससे जुड़ी रील इंस्टा पर भी शेयर की थी।

मोमिन शाकिब पाकिस्तान की हार से टूट गया है

*एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका से हारा पाकिस्तान।
*पाकिस्तान की हार के बाद पूरी तरह टूट गया वायरल फैन मोमिन शाकिब।
*इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर जताया अपना दुख, वायरल हुआ वीडियो।
*पाकिस्तानी टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी पूरी तरह हुई इस बार फ्लॉप।

मोमिन शाकिब ने हार के बाद इस रील को किया है शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Momin Saqib (@mominsaqib)

एशिया कप की ट्रॉफी गायब होने के बाद इस फैन की एक्टिंग

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Momin Saqib (@mominsaqib)

बुरी तरह फेल हो गई पाकिस्तान टीम

फाइनल मैच में पाकिस्तान ने गेंदबाजी में अच्छी शुरूआत की थी, लेकिन ये शुरूआत ज्यादा देर नहीं टिक पाई और फिर लंका के बल्लेबाजों ने हमला बोल दिया। वहीं जब बारी आई पाक टीम की बल्लेबाजी की तो, वहां भी टीम फेल हो गई और एशिया कप का खिताब लंका टीम अपने साथ ले गई।

close whatsapp